एक्सप्लोरर

वायनाड में ‘मर्फी’ और ‘माया’ इंसानों को भी दे रहे मात, जहां फेल हुई रेस्क्यू टीम वहां अकेले 10 शवों को खोज निकाला

Wayanad Landslide: वायनाड में अब भी कई लोगों के मिट्टी और कीचड़ में फंसे होने की खबर है. इस परिस्थिति में लोगों को तलाशना इतना आसान नहीं है. NDRF और SDRF की टीम अब ट्रेंड कुत्तों की मदद ले रही है.

Wayanad Landslide Latest News: वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या शनिवार को 358 तक पहुंच गई है. अब भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है. इस बीच राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. लापता लोगों को ढूंढ़ने के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं.

हालांकि मिट्टी और कीचड़ में दबे लोगों को तलाशना इतना आसान नहीं है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को कीचड़ में काफी दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन इस चुनौतीपूर्ण माहौल में ‘मर्फी’ और ‘माया’ हीरो बनकर सामने आए हैं. इन दोनों ने करीब 10 लाशें खोजी हैं. हैरानी की बात ये है कि ये इंसान नहीं हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं केरल पुलिस के K9 स्क्वॉड के दो खोजी कुत्तों मर्फी और माया के बारे में. इन दोनों ने अपने दम पर 10 शवों को खोजने में मदद की है.

सेना के जवानों ने भी झोंकी पूरी ताकत

केरल पुलिस के अलावा सेना ने भी लापता लोगों की तलाश में पूरी ताकत झोंक दी है. एक तरफ जहां जवान खुद मिट्टी में जाकर लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सेना के रीमाउंट और वेटनरी कोर (RVC) के तीन खोजी लैब्राडोर घटनास्थल पर जमकर मेहनत कर रहे हैं.

जल्द मिलेगी खास डिवाइस

वायनाड कलेक्टर मेघश्री डी. आर. ने बताया कि शुक्रवार शाम को तिरुवनंतपुरम में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) से एक GPR आ रही थी. SEOC राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) की अनुसंधान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला है. सेना ने आपदा प्रबंधन को बढ़ाने के लिए विशेष उपकरणों के प्रावधान का अनुरोध किया है. लापता लोगों की खोज जारी है.

रडार उपकरणों का भी लिया जा रहा सहारा

इन सबके बीच केरल सरकार के अनुरोध पर उन्नत रडार उपकरणों को भी रेस्क्यू वर्क के लिए वायनाड में घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है. इसमें एक जेवर रडार और चार रीको रडार शामिल हैं. रडार तैनात किए जाने से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों में तेजी आएगी. यहां पर सशस्त्र बलों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपातकालीन कर्मियों की विशेषज्ञ टीमें बचाव अभियान में लगी हुई है.

ये भी पढ़ें

'मैं फर्स्ट अटेंप्ट में...', दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget