एक्सप्लोरर

'हमारे पुरुषार्थ, त्याग, तपस्या में...', प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने भगवान राम से क्यों मांगी माफी?

PM Modi In Ayodhya: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि लोग इस दिन को सालों तक याद रखेंगे.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या के राममंदिर में सोमवार (22 जनवरी) को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई. प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान राम से क्षमा मांगी और विश्वास जताया कि भगवान उन्हें माफ करेंगे.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "मैं आज प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं. हमारे पुरुषार्थ, त्याग, तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक यह कार्य कर नहीं पाए, आज वह कमी पूरी हुई है. मुझे विश्वास है कि प्रभु श्री राम आज हमें अवश्य क्षमा करेंगे."

'हजार साल बाद भी लोग करेंगे चर्चा'
उन्होंने कहा, "आज से हजार साल बाद भी लोग आज की इस तारीख की और इस पल की चर्चा करेंगे. ये कितनी बड़ी राम कृपा है कि हम सब इस पल को जी रहे हैं और इसे साक्षात घटित होते देख रहे हैं."

पीएम मोदी ने कहा, "हर युग में लोगों ने राम को जिया है. हर युग में लोगों ने अपने-अपने शब्दों में, अपनी तरह से राम को अभिव्यक्त किया है. यह राम रस जीवन प्रवाह की तरह निरंतर बहता रहता है. उस कालखंड में तो वियोग सिर्फ 14 वर्षों का था. इस युग में तो अयोध्या और देशवासियों ने सैकड़ो साल का वियोग सहा है." 

अब रामलला टेंट में नहीं रहेंगे
लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब हमारे रामलला टेंट में नहीं रहेंगे. वह अब दिव्य मंदिर में रहेंगे. मेरा पक्का विश्वास है कि जो घटित हुआ है उसकी अनुभूति देश और दुनिया के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी.

पीएम मोदी ने अनुष्ठान किया
इससे पहले पीएम मोदी रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सोमवार को मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे और अनुष्ठान किए. गर्भगृह में पीएम ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान किया. अनुष्ठान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल हुई.  

यह भी पढ़ें- Ram Lala Pran Pratistha: प्राण प्रतिष्ठा से पहले कैसी नजर आई अयोध्या, पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर से लिया Video, आप भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget