एक्सप्लोरर

उद्घाटन के बाद धीमा पड़ा राम मंदिर का निर्माण कार्य! सामने आई ये बड़ी वजह

Ayodhya Ram Mandir Update: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण का काम धीमा पड़ गया है. जिसको लेकर कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं.

Ram Mandir Construction: राम मंदिर निर्माण स्थल पर मजदूरों की कमी के कारण निर्माण कार्य धीमा हो गया है. स्थिति का संज्ञान लेते हुए राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने राम मंदिर का निर्माण कर रही ‘लार्सन एंड टर्बो’ कंपनी को निर्देश दिया है कि वह दिसंबर 2024 तक की समयसीमा में मंदिर निर्माण पूरा करने के लिए तुरंत मजदूर बढ़ाए.

पिछले तीन महीनों में निर्माण का काम धीरे-धीरे धीमा हो गया है क्योंकि निर्माण में शामिल 8000- 9000 मजदूरों में से आधे मजदूर काम छोड़ कर चले गए हैं. मंदिर में अलग-अलग कामों के लिए ट्रस्ट की ओर से लगभग 100 ‘वेंडर’ रखे गए हैं और उन्होंने (वेंडर ने) मंदिर निर्माण में अपनी परियोजनाओं के लिए मजदूरों को काम पर रखा है. नृपेंद्र मिश्रा ने एलएंडटी और ‘वेंडर (ठेकेदार)’ के साथ कई दौर की बैठकें कीं जिसमें सोमवार और मंगलवार को मजदूरों की कमी की समस्या को दूर करने के तरीकों पर चर्चा की.

नृपेंद्र मिश्रा ने बताई क्या है सबसे बड़ी चुनौती?

बैठक में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मिश्रा ने कहा, 'सबसे बड़ी चुनौती शिखर का निर्माण है, जो दूसरी मंजिल का निर्माण पूरा होने और दूसरी मंजिल पर गुंबदों के निर्माण के बाद ही पूरा हो सकता है. मौजूदा स्पीड से, इसमें दो महीने की देरी होगी.' उन्होंने कहा, 'लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) को श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. अगर 200 से 250 और श्रमिक नहीं जोड़े गए तो दिसंबर तक काम पूरा करना मुश्किल होगा. मौजूदा प्रगति तय समय से दो महीने पीछे है.'

मजदूरों को वापस लाने में एलएंडटी को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

उन्होंने यह भी बताया कि मौसम की स्थिति के कारण, श्रमिक भी यहां से चले गए हैं. मिश्रा ने कहा, 'एलएंडटी को उन्हें वापस लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन, यह असंभव नहीं है कि दिसंबर तक पूरा काम पूरा हो जाए.' नाम न बताने की शर्त पर एक ‘वेंडर’ बताया कि निर्माण कार्य धीमा हो गया है. उन्होंने कहा कि काम छोड़कर गए श्रमिक वापस आने को तैयार नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: Akhilesh Yadav Speech: 'कम से कम जो जनकपुर से अयोध्या आएं...', अखिलेश ने हिंदू भक्तों के लिए संसद में क्या मांग लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget