एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: इस चमत्कारी पत्थर से बनेगी अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति, तलाश में महीनों से जुटी थी एक टीम

Ram Mandir News: अयोध्या में स्थापित की जाने वाली भगवान राम और माता सीता की मूर्तियों के लिए पवित्र पत्थर की तलाश पूरी हो गई है. पत्थर को अयोध्या लाया जा रहा है.

Ayodhya Mandir Ram Sita Idols: अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य लगातार जारी है. सरकार की योजना के मुताबिक, 2024 तक मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाना है. वहीं, मंदिर निर्माण ट्रस्ट के मुताबिक, दिसंबर 2023 तक इसका निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है. मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम और माता सीता की मूर्ति की स्थापना की जाएगी. राम-सीता की मूर्तियां किस पत्थर से बनेंगी, यह चुनौती निर्माण कार्य में जुटे अधिकारियों के सामने थी, जिसे हल कर लिया गया है. 

इस पत्थर से बनेगी राम लला और माता सीता की मूर्ति

हिंदू धर्म में कई पत्थरों को शुभ माना गया है लेकिन कौन सा पत्थर भगवान राम और माता सीता की मूर्ति के लिए उचित रहेगा, इसका निश्चय किया गया और पत्थर की तलाश शुरू की गई. 

राम जन्‍मभूमि मंदिर निर्माण समिति के मुताबिक, अयोध्या के रामजन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह के लिए भगवान राम और माता सीता की मूर्ति पवित्र और चमत्कारी माने जाने वाले शालिग्राम पत्थर से बनाई जाएगी. इस पत्थर की तलाश में महीनों से एक टीम जुटी थी. बता दें कि असली शालिग्राम पत्थर मिलना आसान नहीं है. बहुत से लोग असली के चक्कर में नकली पत्थर ले आते हैं. भगवान राम और माता सीता की मूर्ति बनाने के लिए 600 साल पुराने शालिग्राम पत्थर का इस्तेमाल किया जा रहा है. इस पत्थर की उम्र एक लाख साल आंकी गई है.

राम-सीता की मूर्ति के लिए यहां से लाया जा रहा है शालिग्राम पत्थर

बताया जा रहा है कि गर्भगृह में स्थापित की जाने वाली राम-सीता की मूर्ति के लिए शालिग्राम पत्थर नेपाल से अयोध्या लाया जा रहा है. नेपाल में काली गंडकी नाम की एक नदी है. मूर्तियों के लिए इस नदी से दो बड़ी शालिग्राम शिलाओं को निकाला गया है. दोनों शिलाओं का वजन क्रमश: 26 और 14 टन है. पत्थर लगभग सात फुट लंबे और पांच फुट चौड़े हैं. इन पत्थरों को तराश कर राम लला के बाल्‍य रूप के विग्रह और माता सीता की मूर्ति बनाई जाएगी. 

क्या होता है शालिग्राम पत्थर?

बताया जाता है कि शालिग्राम पत्थर नेपाल की काली गंडकी नदी और इसके आसपास के क्षेत्र में मिलता है. आम तौर पर यह मुक्तिनाथ काली गंडकी नदी के तट पर मिलता है. जानकार लोग ही असली शालिग्राम पत्थर की पहचान कर पाते हैं. वैज्ञानिक दृष्टि से शालिग्राम पत्थर एक तरह का जीवाश्म होता है. ये पत्थर एक या दो नहीं, बल्कि 33 प्रकार के होते हैं. हिंदू धर्म के अनुसार, शालिग्राम पत्थर भगवान विष्णु का प्रतिनिधि होता है. शैव मत के लोग भी शालिग्राम की पूजा शिवलिंग के रूप में करते हैं.

यह भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री करते हैं चमत्कार या फैलाते हैं अंधविश्वास, जानिए क्या कहना है पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ यौन उत्पीड़न के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
‘हम नहीं चाहते कि दोष हमारे या...’ आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर SC ने राजस्थान सरकार से कहा
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget