एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट कल सुनेगा अयोध्या मामला, तय हो सकती है विस्तृत सुनवाई की तारीख

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस संजय किशन कौल की बेंच कल सुबह करीब 11 बजे मामले को सुनेगी. शुक्रवार को नए मामलों की सुनवाई का दिन होता है. इसलिए, तेज़ी से सुनवाई होती है.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट कल अयोध्या मामले की अंतिम सुनवाई की तारीख तय कर सकता है. मामले की सुनवाई से पहले की सभी जरूरी कार्रवाई पूरी हो चुकी है. ऐसे में ये उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द कोर्ट अयोध्या मामले की विस्तृत सुनवाई शुरू कर देगा. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस संजय किशन कौल की बेंच कल सुबह करीब 11 बजे मामले को सुनेगी. शुक्रवार को नए मामलों की सुनवाई का दिन होता है. इसलिए, तेज़ी से सुनवाई होती है. ऐसे में आइटम नंबर 7 के तौर पर सूचीबद्ध अयोध्या केस की भी लंबी सुनवाई नहीं होगी.

ये सुनवाई खास तौर पर मामले की विस्तृत सुनवाई शुरू करने की तारीख तय करने के लिए ही हो रही है. ऐसे में कोर्ट इस बात का एलान कर सकता है कि सुनवाई के लिए विशेष बेंच किस दिन बैठेगी. मामले से जुड़े पक्ष कल कोर्ट से ये मांग भी करेंगे कि इसकी लगातार सुनवाई की जाए. एक तय समय सीमा में सुनवाई खत्म की जाए.

हालांकि, यहां ये समझना जरुरी है कि अब तक अयोध्या मामले की सुनवाई 3 जजों की बेंच ने की है. कल मामला 2 जजों की बेच के सामने लग रहा है. ऐसे में ये बेंच अगली तारीख का तो एलान कर सकती है. लेकिन उसके ये कहने की उम्मीद नहीं है कि 3 जजों की जो बेंच अगली तारीख को मामला सुनेगी, वो उसे किस तरह से सुने. संभावना यही है कि इस सवाल को अगली बेंच पर छोड़ दिया जाएगा. बेंच के सदस्य कौन-कौन होंगे, ये भी कल नहीं तय नहीं होगा. अगली सुनवाई से पहले जब लिस्ट जारी होगी, उसी से इस बात का पता चल सकेगा.

मेघालय: खदान में फंसे मजदूरों के रेस्क्यू के काम से संतुष्ट नहीं SC, सरकार से मांगी जानकारी

8 साल से लंबित है मामला 30 सितंबर 2010 को इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आया था. हाईकोर्ट ने विवादित जगह पर मस्ज़िद से पहले हिन्दू मंदिर होने की बात मानी थी. लेकिन ज़मीन को रामलला विराजमान, निर्मोही अखाड़ा और सुन्नी वक्फ बोर्ड के बीच बांटने का आदेश दे दिया था. इसके खिलाफ सभी पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. तब से ये मामला लंबित है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget