एक्सप्लोरर

अयोध्या विवाद: बातचीत ही समाधान है, दोनों पक्षों को बात करनी चाहिए- योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में थे. सीएम बनने के बाद ये उनका अयोध्या का दूसरा दौरा था. सीएम यहां राम मन्दिर आंदोलन के अगुवा रहे परमहंस रामचन्द्र दास की बरसी पर श्रद्धांजलि सभा के आयोजन में पहुंचे थे.

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में थे. सीएम बनने के बाद ये उनका अयोध्या का दूसरा दौरा था. सीएम यहां राम मन्दिर आंदोलन के अगुवा रहे परमहंस रामचन्द्र दास की बरसी पर श्रद्धांजलि सभा के आयोजन में पहुंचे थे. मौके की नज़ाकत के हिसाब ने योगी ने राम मंदिर का मुद्दा उठाया और कहा कि बातचीत से ही समाधान संभव है. दोनों पक्षों को मिल बैठ कर बात करनी चाहिए.

श्रद्धांजलि सभा में लोगों की काफी भीड़ थी. योगी ने मंच से भीड़ को संबोधित किया गया. राम मंदिर के निर्माण के सवाल पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें आपकी भावनाओं के अनुरूप काम करेंगी. सीएम बनने के बाद दूसरे दौरे की तरफ इशारा करते हुए योगी ने कहा, "मैं बार-बार अयोध्या आता रहा हूं और आता रहूंगा. इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए. राम और बुद्ध हमारी पहचान हैं."

योगी ने कहा कि अयोध्या जैसे स्थल ही भारतीय इतिहास के असली केंद्र बिंदु हैं. चक्रवर्ती सम्राटों की परंपरा यहीं से शुरू होती है. इसके साथ ही योगी ने ये भी कहा कि कुछ लोग रामलीला से भयभीत हैं. उन्होंने कहा, "हमने अयोध्या में बंद रामलीला शुरू की है. "

श्रद्धांजलि सभा के बाद योगी दिगम्बर अखाड़े में आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में शामिल हुए.

आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद 31 मई को पहली बार अयोध्या आए थे और पूजा अर्चना की थी. पिछले 26 साल में अयोध्या जाकर पूजा अर्चना करने वाले योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री हैं. इससे पहले साल 1991 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अयोध्या जाकर पूजा अर्चना की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता

Embed widget