एक्सप्लोरर

राम जन्मभूमि मामले की सुनवाई टली, 14 मार्च को अगली सुनवाई

कोर्ट ने हिन्दू पक्ष से कहा कि वो गीता, रामचरितमानस, पुराण, उपनिषद जैसे ग्रंथों के जिन हिस्सों को कोर्ट में रखना चाहता है, उनका अंग्रेज़ी अनुवाद मुस्लिम पक्ष को दें.

नई दिल्ली: "अयोध्या मामला एक ज़मीन विवाद है, हम इसे उसी तरह देखेंगे." सुप्रीम कोर्ट ने आज ये अहम टिप्पणी की. इस मामले की अगली सुनवाई 14 मार्च को होगी. ये माना जा रहा था कि आज सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले की लगातार सुनवाई की तारीख तय करेगा. मामले में ज़रूरी दस्तावेजों के अनुवाद और उन्हें रिकॉर्ड पर लेने का काम पूरा हो जाने के चलते इस बात की उम्मीद थी. लेकिन सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने उन किताबों का अनुवाद मांग लिया, जिनके अंश हिन्दू पक्ष अपनी दलीलों के दौरान पढ़ेगा.

इस मांग के चलते चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और एस अब्दुल नज़ीर की बेंच ने सुनवाई टाल दी. कोर्ट ने हिन्दू पक्ष से कहा कि वो गीता, रामचरितमानस, पुराण, उपनिषद जैसे ग्रंथों के जिन हिस्सों को कोर्ट में रखना चाहता है, उनका अंग्रेज़ी अनुवाद मुस्लिम पक्ष को दें.

लगातार सुनवाई पर कोर्ट ने कुछ नहीं कहा

इस बीच एक मुस्लिम पक्षकार के वकील राजीव धवन ने कोर्ट से मांग की कि मामले को लगातार सुना जाए. धवन ने कहा कि जिन दिनों में ये सुनवाई हो, उस दौरान कोर्ट कोई और दूसरा मामला न देखे. इस पर चीफ जस्टिस ने कहा, "सैकड़ों लोगों की याचिकाएं हमारे पास लंबित हैं. सबको इंसाफ की उम्मीद है."

कई पक्षों के वकीलों का कहना है कि वो 14 मार्च को एक बार फिर जजों से लगातार सुनवाई की मांग करेंगे. अब तक इस मामले को सुन रहे चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा 2 अक्टूबर को रिटायर हो जाएंगे. ऐसे में अगर कोर्ट अगर लगातार सुनवाई शुरू करता है तो मामले का फैसला सितंबर के अंत तक आ सकता है.

आज शांत रहा कोर्ट का माहौल

5 दिसंबर को हुई सुनवाई में मुस्लिम पक्ष के वकीलों ने सुनवाई टालने की मांग करते हुए काफी तीखी बहस की थी. सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील कपिल सिब्बल ने सुनवाई अगले लोकसभा चुनाव के बाद, जुलाई 2019 में करने की मांग कर दी थी. इस मसले पर हुए ज़बरदस्त राजनीतिक विवाद के बाद आज कपिल सिब्बल सुनवाई से दूर रहे. सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से एजाज़ मकबूल ने दलीलें रखीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में प्लास्टिक कचरा, क्यों पैकेजिंग सबसे बड़ी चुनौती है? आंकड़े डराने वाले
भारत में प्लास्टिक कचरा, क्यों पैकेजिंग सबसे बड़ी चुनौती है? आंकड़े डराने वाले
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget