एक्सप्लोरर

अयोध्या: यूपी के डीजीपी बोले- शांति बनी रहे इसके लिए राज्य भर में 10,000 बैठकें कीं, सूबे में धारा 144 लागू

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा है कि राज्य में फैसले के मद्देनज़र सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जरूरत पड़ी तो इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी जाएगी.

नई दिल्ली: अयोध्या पर आज सुबह साढ़े दस बजे से आने वाले फैसले के चलते देशभर में अलर्ट है. उत्तर प्रदेश को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है. हर जिले में भारी पुलिस फोर्स तैनात है. केंद्र ने उत्तर प्रदेश की मदद के लिए चार हजार अर्धसैनिक बल भेजे हैं. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने 40 कंपनी अतिरिक्त सुरक्षा बल उत्तर प्रदेश को उपलब्ध कराए हैं. उत्तर प्रदेश में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू कर दी गई है. अब राज्य के डीजीपी ओपी सिंह ने किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि शांति बनी रहे इसके लिए हमने राज्य भर में लगभग 10,000 बैठकें धार्मिक नेताओं और नागरिकों के साथ कीं हैं.

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा है कि ''हम जनता से अपील करते हैं कि वह किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और न ही किसी अफवाह पर विश्वास करें.'' उन्होंने कहा है कि ''राज्य में फैसले के मद्देनज़र सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.'' ओपी सिंह ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी जाएगी.

यूपी के डीजीपी ने कहा, ''हमने विश्वास निर्माण के उपाय किए हैं, हमने राज्य भर में लगभग 10,000 बैठकें धार्मिक नेताओं और नागरिकों के साथ कीं. हम राज्य के लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाह नहीं फैलाने की अपील कर रहे हैं.''

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर आदि संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती है. अयोध्या की तरफ जाने वाले रास्तों को सील कर दिया गया है. बता दें कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह और मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी के साथ बैठक की थी. इस बैठक में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने अयोध्या जमीन विवाद पर फैसले से पहले सुरक्षा और सरकारी महकमों की तैयारियों के बारे में जानकारी ली थी.

यह भी पढ़ें-

अयोध्या विवाद: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाखुश पक्ष के पास क्या विकल्प रह जाएंगे?

अयोध्या मामला: फैसले से पहले उत्तर प्रदेश छावनी में तब्दील, पूरे देश में अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी

Embed widget