एक्सप्लोरर

दिल्ली में लगेंगे स्वचालित डस्टबिन, शुरू हुआ ट्रायल, स्टेशन मास्टर के फोन पर आएगा कूड़ेदान भरने का मैसेज

दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर अब स्वचालित कूड़ेदान लगाए जाएंगे. इसका ट्रायल शुरू हो चुका है. वहीं कूड़ेदान भरने पर इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को फोन पर मैसेज के जरिए मिलेगी.

दिल्ली सरकार ने स्टेशन पर साफ सफाई बनाए रखने के लिए स्टेशन पर स्वचालित कूड़ेदान लगाने की योजना बनाई है. इस योजना के अनुसार स्टेशन मास्टर के मोबाइल पर 75 फीसदी कूड़ेदान भरने पर मैसेज पहुंच जाएगा. वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इसका ट्रायल चल रहा है. जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्वचालित कूड़ेदान लगाए गए हैं, जो देखने में बिलकुल पुराने लेटर बॉक्स जैसे लग रहे हैं. इन स्वचालित कूड़ेदानों में कूड़ा फेंकने के लिए जैसे हाथ बढ़ाया जाता है इसका ढक्कन अपने आप खुल जाता है, और फिर बंद हो जाता है. वहीं इन कूड़ेदानों की ये खासियत है कि इनमें बाकी कूड़ेदानों की तरह बदबू नहीं आती है. साथ ही इनमें कूड़ा फेंकना आसान है और कूड़ा बाहर भी नहीं गिरता है. वहीं गीले और सूखे कूड़े को फेंकने की अलग अलग व्यवस्था भी है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन स्वचालित कूड़ेदानों में करीब 1200 किलो तक कूड़ा आ सकता है.

क्या है स्वचालित कूड़ेदान की खासियत ?

स्वचालित कूड़ेदानों को इस्तेमाल करना बेहद आसान है. इसमें कूड़ा फेंकने के लिए इन्हें खोलने या बंद करने की जरूरत नहीं पड़ती है. ये अपने आप खुलते और बंद होते हैं. साथ ही इनमें साधारण कूड़ेदान की तुलना में ज्यादा कूड़ा डाला जा सकता है. अधिकारियों के मुताबिक आम कूड़ेदान को कम से दिन में 3 से 4 बार खाली करना पड़ता है, लेकिन स्वचालित कूड़ेदान में ज्यादा कूड़ा जमा हो सकता है.

मोबाइल पर मिलेगी कूड़ेदान भरने की जानकारी

अधिकारियों ने बताया कि जब भी कूड़ादान 75 फीसदी तक भर जाएगा तो स्टेशन मास्टर या कूड़ादान जिस कर्मचारी के मोबाइल से जुड़ा होगा उसके पास इसे खाली कराने का मैसेज आ जाएगा, इससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी.

इसे भी पढ़ेंः

टीम-9 के साथ बैठक करेंगे CM Yogi, इन मुद्दों पर हो सकती है विशेष चर्चा

अयोध्या: तेजी से चल रहा है राम मंदिर की नींव भराई का काम, मिर्जापुर से मंगाए लाल पत्थर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget