एक्सप्लोरर

Aurangzeb Tomb Row: 'औरंगजेब की कब्र का नामोनिशान मिटा दो', बोले केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल

Aurangzeb Tomb: केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि ऐसा मुगल सम्राट जिसने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमि पर आकर महाराष्ट्र के लोगों पर अत्याचार किया उसका कोई भी नामोनिशान यहां पर नहीं रहना चाहिए.

Aurangzeb Tomb: केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने औरंगजेब समेत कई मुद्दों को लेकर एबीपी न्यूज़ से बातचीत की. सामना के लेख को लेकर उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट (यूबीटी) पर निशााना साधा. केंद्रीय नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि यूबीटी का अब हिंदू शब्द से कोई नाता ही नहीं है'. 

कांग्रेस को लेकर यूबीटी पर कसा तंज
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस को लेकर यूबीटी पर निशाना साधते हुए कहा, 'जिन लोगों के साथ वो गठबंधन में हैं उनके (यूबीटी) के विचार भी वैसे ही हो गए हैं. उनका बर्ताव भी वैसा ही हो गया है उनके विचारों में अब कोई अंतर नहीं रह गया है'. उन्होंने आगे कहा, 'जिस कांग्रेस पार्टी ने कई सालों से बार-बार सावरकर का अपमान किया, उसको लेकर भी ये लोग चुप हैं. ये लोग कुछ भी नहीं बोल रहे हैं. 

'औरंगजेब ने महिलाओं पर भी अत्याचार किया'
उन्होंने कहा, 'आज की तारीख में हम देखते हैं जिस औरंगजेब ने महाराष्ट्र में हमला बोला, संभाजी महाराज की हत्या की. हमारे हिंदू देवी- देवताओं के मंदिर तोड़े और महिलाओं पर भी अत्याचार किया. ऐसे मुगल सम्राट का समर्थन अगर यूबीटी गुट वाले करेंगे तो मुझे लगता है कि महाराष्ट्र की जनता इसका जवाब देगी'. 

केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा, 'हम देख रहे हैं कि आज उनकी मानसिकता खुलकर सामने आ रही है. ऐसा मुगल सम्राट जिसने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमि पर आकर महाराष्ट्र के लोगों पर अत्याचार किया उसका कोई भी नामोनिशान यहां पर नहीं रहना चाहिए'.

बजरंग दल और वीएचपी की मांग को दिया समर्थन
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने महाराष्ट्र सरकार से औरंगजेब की कब्र जल्द से जल्द हटाने की मांग की है. वीएचपी ने औरंगजेब की कब्र को गुलामी का प्रतीक बताया. केंद्रीय मंत्री मुरलीधर ने उनकी मांग को जायज ठहराया. उन्होंने कहा, 'ये सही मांग है और हम सब उनके साथ हैं. औरंगजेब का नामोनिशान महाराष्ट्र से हटना चाहिए'. 

ये भी पढ़ें:

भारत को ट्रंप की टैरिफ वाली धमकी पर तुलसी गबार्ड ने कर दिया बड़ा खुलासा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget