एक्सप्लोरर

Attack on AAP Leader: सूरत में आप नेता पर हमला, केजरीवाल ने BJP के लिए कही ये बड़ी बात, जानें क्या हैं इसके राजनीतिक मायने

इस हमले के बाद सियासत गर्मा गई. गुजरात आम आदमी पार्टी के नेताओं से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय स्तर तक के नेताओं ने इस हमले के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया और उस पर जमकर हमला बोला.

AAP Leader attacked in gujarat: आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में चल रहा घमासान अब गुजरात तक पहुंच गया है. गुजरात आम आदमी पार्टी के प्रदेश महामंत्री और जनरल सेक्रेटरी मनोज सोरठिया पर मंगलवार शाम सूरत के सरथाना सिमाड़ा इलाके में जानलेवा हमला हुआ. इस हमले में सोरठिया गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके सिर पर चोट आई है. बताया गया कि जिस वक्त ये हमला हुआ तब सोरठिया सूरत में पार्टी के मुख्य कार्यालय के पास चौराहे पर पार्टी द्वारा आयोजित गणेश उत्सव के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा ले रहे थे. इसी दौरान कार सवार कुछ युवकों ने उनपर हमला कर दिया. इस हमले के बाद दोनों पार्टी के बीच चल रही तकरार और बढ़ सकती है. 

बीजेपी पर साधा निशाना

इस हमले के बाद सियासत गर्मा गई. गुजरात आम आदमी पार्टी के नेताओं से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय स्तर तक के नेताओं ने इस हमले के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया और उस पर जमकर हमला बोला. गुजरात आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी पर हमलावर है. बात चाहे अवैध शराब की बिक्री हो या करप्शन. वह बीजेपी को घेरने से पीछे नहीं हटती.  

क्या कहा दिल्ली के सीएम ने

हमले के कुछ देर बाद ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मैदान में आ गए और उन्होंने बीजेपी को घेरते हुए एक ट्वीट किया. केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा, “इस तरह विपक्ष के लोगों पर हमला करना सही नहीं है. चुनाव में हार-जीत होती रहती है लेकिन विपक्ष को हिंसा से कुचलना, ये गुजरात की संस्कृति के ख़िलाफ़ है और जनता इसे पसंद नहीं करती. मैं गुजरात के CM से अपील करता हूं कि दोषियों को सख़्त सजा दिलाएं और सबकी रक्षा करें.”

गुजरात में इसलिए भी टकराहट

बता दें कि गुजरात में इस साल दिसंबर के अंत तक विधानसभा चुनाव कराने की चर्चा है. चुनाव के नजदीक आते ही यहां सियासी पारा भी गर्म होने लगा है. सत्ता में मौजूद बीजेपी को आप से यहां अच्छी चुनौती मिलने की चर्चा है. दरअसल, आप ने यहां सूरत नगर निगम चुनाव में पहली बार में ही 27 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया था. हालांकि बाद में उसके 5 पार्षदों ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था, लेकिन कई इलाकों में पार्टी की लोकप्रियता काफी बढ़ी है. ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी यहां चुनाव में उलटफेर कर सकती है. आप लगातार बीजेपी को यहां घेरने में लगी हुई है. इसलिए बीजेपी और आप के बीच टकराहट यहां नजर आती रहती है.

आप ने उड़ाई बीजेपी की नींद

बेशक भारतीय जनता पार्टी के नेता गुजरात में आप के वजूद पर सवाल उठाते हों, लेकिन ये बात वो भी जानते हैं कि पार्टी यहां बड़ा उलटफेर करने में सक्षम है. उसके पास सूरत नगर निगम में पहले से 22 पार्षद हैं. इसके अलावा कुछ और शहरों में भी पार्टी के कुछ पार्षद हैं. आप ने दिल्ली से बाहर जिस तरह पंजाब में सत्ता हासिल की और उसके प्रत्याशियों ने वहां बड़े-बड़े धुरंधरों को धूल चटाई, उसे पार्टी इग्नोर नहीं कर रही है. इसके अलावा पिछले कुछ महीनों में देश के अलग-अलग राज्यों में हुए नगर निकाय चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने कुछ सीटें जीतकर दूसरे दलों को हैरान किया है. खास बात ये है कि ये वो राज्य हैं जहां बीजेपी सत्ता में है. ऐसे में बीजेपी भी आप के करंट को समझ रही है.

ये भी पढ़ें

Ganesh Chaturthi: बेंगलुरु के ईदगाह मैदान में मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, कर्नाटक हाई कोर्ट ने शर्तों के साथ दी अनुमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget