एक्सप्लोरर

Atishi Slams BJP: आप विधायक आतिशी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- बुलडोजर की धमकी देकर उगाही कर रही पार्टी

Atishi Slams BJP: विधायक आतिशी ने कहा कि कुछ दिन पहले, दिल्ली के श्रीनिवासपुरी इलाके में नीलकंठ महादेव मंदिर पर बुल्डोजर चलाने की धमकी भाजपा और उनकी केंद्र सरकार ने दी.

Atishi Slams BJP: आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं विधायक आतिशी ने आज भारतीय जनता पार्टी पर गुंडागर्दी और उगाही जैसे गंभीर आरोप लगाए है. उन्होंने कहा कि, "भारतीय जनता पार्टी की गुंडागर्दी, उगाही और बुल्डोजर की राजनीति अब मंदिरों तक पहुंच गई है. BJP की केंद्र सरकार, सरोजनी नगर इलाके के चार मंदिरों पर बुल्डोजर चलाने की धमकी दे रही है. 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स ने सरोजनी नगर के प्राचीन शिव मंदिर, साईं मंदिर और शनि मंदिर समेत चार मंदिरों पर नोटिस लगाया है. बीजेपी की पैसे की हवस ऐसी हो गई है कि अब उन्हें जरा भी शर्म नहीं आ रही है और वो अपनी गुंडागर्दी, उगाही और बुल्डोजर की राजनीति को लेकर भगवान श्रीराम और शिव भगवान के गुल्लक तक पहुंच गए हैं. 

विधायक आतिशी ने कहा कि किसी अवैध निर्माण को हटाने की एक प्रक्रिया होती है, जिसे BJP की केंद्र सरकार और एमसीडी फॉलो नहीं कर रही है. इससे साफ होता है कि यह सिर्फ उगाही का एक तरीका है. उन्होंने कहा कि 1991 में तत्कालीन एलजी ने स्पष्ट आदेश दिए हुए हैं कि किसी भी धार्मिक ढांचे को गिराने पर निर्णय लेने का अधिकार सिर्फ धार्मिक कमेटी को है, लेकिन इनमें से किसी भी मंदिर के मामले को धार्मिक कमेटी के पास नहीं भेजा गया. चार मंदिरों पर बुल्डोजर चलाने की धमकी देकर BJP ने अपनी उगाही, गुंडागर्दी और बुल्डोजर की राजनीति का एक और प्रमाण दिया है, जिसे अब दिल्ली के लोग सहने वाले नहीं हैं."

बुल्डोजर चलाने की धमकी

विधायक आतिशी ने कहा कि कुछ दिन पहले, दिल्ली के श्रीनिवासपुरी इलाके में नीलकंठ महादेव मंदिर पर बुल्डोजर चलाने की धमकी भाजपा और उनकी केंद्र सरकार ने दी. अब सरोजिनी नगर के इलाके में 4 मंदिरों पर बुल्डोजर चलाने की धमकी भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही है.
 
आतिशी मार्लेना ने नोटिस दिखाते हुए  कहा कि केंद्र सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन हाउसेस द्वारा अलग-अलग मंदिरों के गेट पर लगाए जा रहे हैं. यह नोटिस सरोजिनी नगर के प्राचीन शिव मंदिर के गेट पर लगा हुआ है. यह नोटिस सरोजनी नगर के एच -ब्लॉक के साईं मंदिर पर लगा हुआ है. एक और नोटिस सरोजनी नगर के जे- ब्लाक के शनि मंदिर पर लगा हुआ है. प्राचीन शिव मंदिर पर अभी भी मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स का वो नोटिस लगा हुआ है जिसमें कार्रवाई की बात लिखी गई है. बाकी मंदिरों पर से ये नोटिस स्टे के ऑर्डर के बाद से लोगों ने हटा दिए हैं.

ये भी पढ़ें:

PM Modi in Denmark: जर्मनी के बाद अब डेनमार्क पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम फ्रेडरिक्सन से हुई बातचीत

Raj Thackeray Rally: औरंगाबाद रैली को लेकर MNS चीफ राज ठाकरे के खिलाफ केस दर्ज, लाउडस्पीकर को लेकर दिया था अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget