एक्सप्लोरर

हत्या की रात कौन से पुलिसकर्मी थे अतीक के साथ, उनसे SIT करेगी पूछताछ, 3 आरोपियों को रिमांड में लेने की तैयारी

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के मामले में यूपी सरकार का विशेष जांच दल हत्या के समय अतीक की सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों से सिलसिले वार तरीके से पूछताछ करेगी.

Atiq Ashraf Murder Case: गैंगस्टर से माफिया और फिर राजनेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की बीते शनिवार (15 अप्रैल) को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के बाद हरकत में आई यूपी सरकार ने मामले की जांच के लिए तुरंत विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया. अब SIT इस हत्याकांड के समय मौजूद पुलिकर्मियों समेत चश्मदीदों से सिलेसिलेवार तरीके से पूछताछ करेगी.

इसी सिलसिले में एसआईटी ने पुलिस विभाग से इस मामले से जुड़ी पूरी डीटेल मांगी है. जैसे, कितने पुलिसकर्मी अतीक अहमद की सुरक्षा के लिए उस रात ड्यूटी पर थे इसका आंकड़ा पुलिस से मांगा गया है. अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को जब मेडिकल के लिए ले जाया गया था तो सरकारी असलहों के साथ कितने पुलिसकर्मी चल रहे थे और कितनों के पास नहीं थे.

SIT ये भी जांच करेगी कि हमलावरों के हमला करने से लेकर उनको पकड़ने में कितने पुलिसकर्मियों ने कोशिश की और कितना समय उनको काबू करने में लगा. 

आरोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस
इसी सिलसिले में एसआईटी 3 शूटरों को रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी और उनसे पूछताछ करेगी. इस दौरान पुलिस उन आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर सीन को रीक्रिएट करेगी. इसी सिलसिले में हत्याकांड की जांच एसआईटी को सौंपी गई है. इस मामले की जांच करने के लिए  ADC,  क्राइम, ACP क्राइम, और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल किए गए हैं. 

सुप्रीम कोर्ट जाएगी अतीक की चिट्ठी
माफिया अतीक अहमद की चिट्ठी बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश और यूपी के सीएम के पास भेजी जा रही है. अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा ने यह पुष्टि की. मिश्रा ने कहा, अतीक ने कहा था कि यदि उनके साथ कोई दुर्घटना होती है या उनकी हत्या होती है तो बंद लिफाफे में एक चिट्ठी उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश और प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास जाएगी. 

उन्होंने कहा, वह चिट्ठी न तो मेरे पास है और न ही मेरे द्वारा भेजी जा रही है. वह चिट्ठी कहीं और रखी गई थी और किसी और व्यक्ति द्वारा भेजी जा रही है. इस चिट्ठी में क्या लिखा है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है. 

Maharashtra Politics: 'यह सारी बातें सिर्फ...' अजित पवार की बगावत की अटकलों के बीच NCP प्रमुख का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget