एक्सप्लोरर

मणिशंकर के घर बैठक में बड़ा खुलासा, पूर्व सेनाध्यक्ष ने कहा- ‘सिर्फ भारत-पाक रिश्तों पर हुई थी बातचीत'

बता दें कि पीएम मोदी ने गुजरात के बनासकांठा की रैली में कहा था, ‘’मणिशंकर अय्यर के घर पाकिस्तान के उच्चायुक्त, पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव के साथ कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक हुई थी.''

नई दिल्ली: कांग्रेस से सस्पेंड किए गए वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के घर बैठक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पूर्व सेनाध्यक्ष दीपक कपूर ने कहा है कि उस बैठक में सिर्फ भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर बातचीत हुई थी. बता दें कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया था कि मणिशंकर के घर एक बैठक हुई थी, जिसमें पाकिस्तान के उच्चायुक्त और पूर्व विदेश मंत्री भी शामिल थे. पूर्व सेनाध्यक्ष दीपक कपूर ने किया बड़ा खुलासा अब पीएम मोदी के कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों पर दीपक कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा है, ‘’मैं उस बैठक में मौजूद था. बैठक में सिर्फ भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर बातचीत हुई थी और किसी मुद्दे पर नहीं.’’ पीएम मोदी ने रैली में क्या कहा था? बता दें कि पीएम मोदी ने गुजरात के बनासकांठा की रैली में कहा था, ‘’मणिशंकर अय्यर के घर पाकिस्तान के उच्चायुक्त, पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव के साथ कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक हुई थी, जिसके अगले ही दिन मणिशंकर अय्यर ने उन्हें नीच कहा.’’ पीएम मोदी ने दावा किया कि उस बैठक में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पूर्व उपराष्ट्रपति भी मौजूद थे. यही नहीं पीएम मोदी ने एक पाकिस्तान जनरल का नाम लेकर कहा है कि वो अहमद पटेल को गुजरात का सीएम बनवाना चाहता है. कांग्रेस ने आरोपों को गलत बताया वहीं, पीएम मोदी के इन आरोपों पर कांग्रेस ने कहा है कि गुजरात चुनाव में हार के डर से प्रधानमंत्री इस तरह की बातें कर रहे हैं. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "देश के उच्च पद पर होते हुए मोदी जी निराधार आरोप लगा रहे हैं. मोदी जी चिंतित हैं, उदास हैं, गुस्सा हैं. इस तरह के आरोप में कोई सच्चाई नहीं है. ऐसे बयान प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देते.'' (यहां पढ़ें पूरी खबर) सुरजेवाला ने कहा, "पूरे देश को पता है कि पाकिस्तान से कौन प्यार करता है. किसने अलगाववादियों को सुरक्षा दी है. अगर मोदी जी को पाकिस्तान से जुड़े मुद्दों पर चुनाव लड़ना है तो उन्हें गुजरात की जनता को बताना चाहिए उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पर भरोसा किया पठानकोट एयरबेस में आने की इजाजत दी." सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री की औचक पाकिस्तान यात्रा पर भी सवाल उठाया. अहमद पटेल ने क्या कहा? कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के सलाहकार और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है, ‘’ये बेहद दुखद है कि प्रधानमंत्री जैसे पद पर बैठा व्यक्ति झूठी अफवाहों पर भरोसा कर रहा है और सिर्फ एक चुनाव जीतने के लिए झूठ बोल रहे हैं.’’  (यहां पढ़ें पूरी खबर)
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget