एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र दौरे में शिवसेना से दूर रहे अमित शाह, सीएम फडणवीस समेत बीजेपी नेताओं के साथ की बैठक

रविवार की शाम को शाह ने फडणवीस की 'महाजनादेश यात्रा' के दूसरे चरण के समापन पर सोलापुर में एक रैली को संबोधित किया था. राजनीतिक प्रेक्षकों को शाह की शिवसेना नेताओं के साथ भी मुलाकात की उम्मीद थी क्योंकि राज्य में विधानसभा चुनाव शीघ्र ही होने वाले हैं, लेकिन बीजेपी प्रमुख इससे दूर रहे.

मुम्बई: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत पार्टी की प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ एक संक्षिप्त बैठक की. हालांकि इस दौरान वह सहयोगी दल शिवसेना से दूर रहे. मुम्बई की अपनी यात्रा के दौरान वह मालाबार हिल क्षेत्र में स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 'वर्षा' भी गये. पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ''शाह की बैठक प्रदेश बीजेपी नेताओं तक ही सीमित थी और वह यहां प्रभावदेवी में सिद्धिविनायक मंदिर में भी गये.'' शाह का मध्य मुम्बई के लालबाग राजा गणेश पंडाल भी जाने का कार्यक्रम है.

रविवार की शाम को शाह ने फडणवीस की 'महाजनादेश यात्रा' के दूसरे चरण के समापन पर सोलापुर में एक रैली को संबोधित किया था. फडणवीस ने विधानसभा चुनाव से पहले जनसंपर्क अभियान के तहत महाजनादेश यात्रा शुरू की थी. पार्टी पदाधिकारी के अनुसार उन्होंने सोलापुर में फडणवीस, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और कुछ अन्य पार्टी नेताओं के साथ बातचीत की थी और रात में वहीं ठहरे थे. उन्होंने बताया कि सोमवार को शाह फडणवीस के साथ मुम्बई आये जहां उन्होंने फिर प्रदेश बीजेपी के कुछ नेताओं के साथ एक संक्षिप्त बैठक की.

राजनीतिक प्रेक्षकों को शाह की शिवसेना नेताओं के साथ भी मुलाकात की उम्मीद थी क्योंकि राज्य में विधानसभा चुनाव शीघ्र ही होने वाले हैं, लेकिन बीजेपी प्रमुख इससे दूर रहे. बीजेपी और शिवसेना ने 2014 में अपने अपने दम पर चुनाव लड़ा था. बीजेपी को तब कुल 288 सीटों में 121 सीटें मिली थीं जो राज्य में पार्टी द्वारा अबतक जीती गई सबसे अधिक सीटें हैं. विपक्षी कांग्रेस और एनसीपी के कई विधायक और नेता हाल के हफ्तों में या तो बीजेपी में या शिवसेना में शामिल हुए हैं.

कुछ और विपक्षी नेताओं के सात सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे के दौरान बीजेपी में शामिल होने की संभावना है. मोदी इस यात्रा के दौरान कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी है.

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष: कमलनाथ और दिग्विजय के आगे क्या तीसरी बार भी सिंधिया ही हारेंगे?

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget