एक्सप्लोरर

UP Election 2022: BSP चीफ Mayawati ने टिकट देने के लिए रखी ये शर्त

UP Election 2022: किन लोगों को टिकट न दी जाए इसे लेकर बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष मायावती ने बड़ा फैसला लिया है.

UP Election: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने इस बार दागी नेताओं को टिकट न देने का फ़ैसला किया है. लखनऊ (Lucknow) में बीएसपी नेताओं की मीटिंग में उन्होंने इस बात का एलान किया. मायावती ने कहा कि अगर किसी के खिलाफ हत्या (Murder), अपहरण (Kidnapping) और दंगा (Riot) फैलाने जैसे गंभीर मामलों में केस दर्ज है तो उसे किसी भी क़ीमत पर चुनाव न लड़ाया जाए. चाहे वो पार्टी का कितना ही पुराना और समर्पित कार्यकर्ता क्यों न हो. मायावती ने कहा कि अगर बहुत ज़रूरी हुआ तो फिर ऐसे दागी नेताओं के रिश्तेदारों जैसे पत्नी या बेटे को टिकट देने पर विचार किया जा सकता है.

मायावती (Mayawati) अपने इस फ़ैसले के बहाने यूपी चुनाव में अपनी 'आयरन लेडी' वाली छवि को पेश करना चाहती हैं. वे अपनी सरकार के समय बेहतर क़ानून व्यवस्था को चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है. इस मुद्दे पर उन्हें समाजवादी पार्टी के खिलाफ माहौल बनाने का चांस मिल सकता है.

बीएसपी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ में पार्टी ऑफिस में यूपी के सभी मंडल कोऑर्डिनेटर और सेक्टर प्रभारियों की बैठक बुलाई थी. इसमें तय हुआ कि जल्द से जल्द सभी उम्मीदवारों का नाम फ़ाइनल कर लिया जाए. बीएसपी ने इस बार अकेले ही विधानसभा की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है.

मायावती ने कहा कि इस बार टिकट देने में दलितों, ब्राह्मणों और पिछड़ों पर फ़ोकस रहेगा. उन्होंने कहा कि हर ज़िले से कम से कम एक दलित, एक ब्राह्मण एक मुस्लिम और एक पिछड़े को ज़रूर टिकट मिलेगा. दलितों में ग़ैर जाटव मतलब पासी, वाल्मीकि और खटीक को भी वरीयता दी जाएगी.

बीजेपी और समाजवादी पार्टी का चुनाव प्रचार ज़ोर शोर से चल रहा है. बीजेपी की तरफ़ से पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार दौरे पर हैं. समाजवादी पार्टी की तरफ़ से अखिलेश यादव भी विजय रथ यात्रा पर निकल चुके है. मायावती अब तक चुनाव प्रचार पर नहीं निकल पाई हैं. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीख़ों के एलान के बाद ही वे प्रचार शुरू करेंगी. उससे पहले वे सारा होम वर्क कर लेना चाहती हैं. उन्होंने अपने नेताओं को बूथ मज़बूत करने को कहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget