एक्सप्लोरर

Pegasus Issue: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- जासूसी का चलाती है रैकेट, लोकतंत्र को किया हाईजैक

Pegasus: रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि साल 2017 के बाद से लोकतंत्र को हाईजैक कर लिया गया है. सरकार पेगासस के जरिए जासूसी का एक रैकेट चलाती है और इसमें खुद पीएम मोदी शामिल हैं. 

Congress Press Conference on Pegasus Issue: पेगासस मामले में कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. संसद के बजट सत्र में वह सरकार को घेरने की तैयारी में है. लेकिन उससे पहले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सरकार पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने कहा कि साल 2017 के बाद से लोकतंत्र को हाईजैक कर लिया गया है. सरकार पेगासस के जरिए जासूसी का एक रैकेट चलाती है और इसमें खुद पीएम मोदी शामिल हैं. 

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय पब्लिकेशन (न्यू यॉर्क टाइम्स) ने कांग्रेस के आरोपों को सही साबित कर दिया है. हम कहते आए हैं कि सरकार पेगासस के जरिए जासूसी का एक रैकेट चलाती है और इसमें खुद पीएम मोदी शामिल हैं.' 

'सरकार ने 2017 में खरीदा पेगासस स्पाईवेयर'

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने साल 2017 में पेगासस स्पाईवेयर को खरीदा. ये सारा कुछ पीएम मोदी के इजरायल दौरे के दौरान हुआ. मोदी सरकार ने पेगासस का इस्तेमाल राहुल गांधी और उनके पांच स्टाफ के खिलाफ किया. उन्होंने आगे कहा कि कई मीडिया हाउस के पत्रकारों की जासूसी की गई. मोदी सरकार ने संसद में झूठ बोला. 

रणदीप सुरजेवाला आगे कहते हैं, 'आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने पेगासस के इस्तेमाल के आरोपों को बेबुनियाद बताया था. गृह मंत्री अमित शाह ने भी देश के लोगों से झूठ बोला. उन्होंने एक आरटीआई के जवाब में पेगासस को खरीदने के आरोपों को खारिज किया था. रक्षा मंत्री ने भी संसद में झूठ बोला था कि हमारी NSO से कोई डीलिंग नहीं हुई है. मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को भी धोखे में रखा.'

रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि पेगासस क्या करता है. उन्होंने ये गैरकानूनी ढंग से सेलफोन के मालिक की जानकारी इजाजत के बगैर हैक करता है. यूजर के माइक्रोफोन और कैमरा को कैप्चर कर लेता है. और सारी जानकारी सरकार की एजेंसियों के भेजता है. 

ये भी पढ़ें-Economic Survey: संसद में पेश हुआ आर्थिक सर्वे, वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी 8-8.5 फीसदी रहने का अनुमान

Exclusive: नामांकन से पहले अखिलेश यादव बोले- 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कैसे होगी, चर्चा करे बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget