एक्सप्लोरर

पुष्कर धामी ने की शाह से मुलाकात, प्रमोद सावंत भी दिल्ली आए, बैठकों का दौर जारी, फाइनल फैसले का इंतजार

70 में से 47 सीटें हासिल करने वाली बीजेपी अभी तक सीएम का नाम तय नहीं कर सकी है. निवर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से खुद चुनाव हार गए हैं

देश में पांच राज्यों में हुये चुनावों में चार राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद अब पीएम आवास पर मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बैठक हो रही है. इसी के मद्देनजर उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत दिल्ली आये हुये हैं. दिल्ली में मंगलवार को उत्तराखंड और मणिपुर में सरकार गठन को लेकर भी बड़ी बैठकें हुईं.

उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड से दिल्ली पहुंचे हुये हैं. इसी क्रम में उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की है. उनके साथ राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी थे. शाह से भेंट करने से पहले धामी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से भी मुलाकात की थी. 

गोवा के सीएम ने भी दिल्ली में डाला डेरा

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आज यानी बुधवार को तड़के सुबह दिल्ली पहुंच गये. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि हम दिल्ली आये हैं और हम यहां पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे. मंगलवार देर रात ही सावंत गोवा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सदानंद तानावडे दिल्ली के लिये रवाना हो गये थे.  

आपको बता दें कि उत्तराखंड में 70 में से 47 सीटें हासिल करने वाली बीजेपी अभी तक सीएम का नाम तय नहीं कर सकी है. निवर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से खुद चुनाव हार गए हैं. हालांकि सीएम के तौर पर उनका नाम सबसे आगे चल रहा है.

गोवा में बीजेपी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

वहीं गोवा में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के पांच दिन बाद भी बीजेपी ने अगली सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है. राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिलने के लिए आज दिल्ली आए. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, विधायक दल के नेता के चयन के लिए बीजेपी की गोवा इकाई के विधायक दल की बैठक बुधवार को होने की संभावना है. विधायक दल का नेता राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनेगा.

रूस के खिलाफ यूक्रेन को 13 बिलियन डॉलर की अमेरिकी फंडिंग का रास्ता साफ, जो बाइडेन ने बिल साइन किया

Watch: पीएम मोदी ने 'ऑपरेशन गंगा' में सहयोग करने वाले लोगों से की बात, बोले- जब देशसेवा का भाव हो तो कोई लक्ष्य नामुमकिन नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget