एक्सप्लोरर

Election Result 2023: छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में BJP की बंपर जीत, तेलंगाना में कांग्रेस ने KCR को दी पटखनी, पढ़ें ताजा आंकड़े

Assembly Election Result: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना का चुनाव रिजल्ट लगभग साफ हो चुका है. इसमें से सिर्फ तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत के जादुई आंकड़े को पार करते हुए दिख रही है. 

Assembly Election Result 2023: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माने जाने वाले  छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के चुनाव रिजल्ट में कांग्रेस को झटका लगता दिख रहा है. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी बंपर जीत की ओर आगे बढ़ रही है. वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी पर फिर से लोग विश्वास जताते हुए दिख रहे हैं. इसके अलावा तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव (KCR) की भारत राष्ट्र समिति को लोग नकाराते हुए दिख रहे हैं. यहां कांग्रेस बहुमत के जादुई आंकड़े को पार करते हुए दिख रही है. 

चुनाव आयोग के दोपहर तीन बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में  बीजेपी 54 सीटों पर आगे हैं. वहीं कांग्रेस 33 सीटों पर सिमटती दिख रही है. इसके अलावा अन्य के उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं.  मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां बीजेपी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है. बीजेपी 230 सीटों में 159 पर आगे चल रही है तो एक सीट जीत चुकी है. वहीं कांग्रेस 68 सीटों पर आगे हैं. इसके अलावा अन्य के उम्मीदवार दो सीटों पर आगे चल रहे हैं. 

राजस्थान और तेलंगाना में किसे कितनी सीटें मिली?
राजस्थान की 199 सीटों पर हुए चुनाव में से बीजेपी 103 सीटों पर आगे और 12 सीटें जीत चुकी है. वहीं कांग्रेस 66 पर आगे तो तीन सीट जीत चुकी है. वहीं अन्य के उम्मीदवार 15 पर आगे चल रहे हैं.  इसके अलावा तेलंगाना की 119 सीटों में से कांग्रेस 62 सीटों पर आगे और 2 सीटें जीत चुकी है.

वहीं बीआरएस 39 सीटें पर आगे चल रही है तो 1 सीट जीत चुकी है. साथ ही बीजेपी 8 सीटों पर आगे चल रही है. इसके अलावा  असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) 6 सीटों पर आगे हैं. एआईएमआईएम ने नौ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं अन्य के खाते में 1 सीट जाती दिख रही है. 

ये भी पढ़ें- Rajasthan Election Result 2023: लीक, लीकेज और लाल डायरी... जानें किन 5 कारणों से हारे अशोक गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget