एक्सप्लोरर

4 राज्यों में नतीजों से पहले जीत के अपने-अपने दावे, वसुंधरा राजे ने मंदिरों में की पूजा, कमलनाथ के सीएम बनने वाले लगे पोस्टर

Assembly Election Result: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगान में हुए विधानसभा चुनाव का रिजल्ट रविवार (3 दिसंबर) को आएगा. इस बीच सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे करने शुरू कर दिए हैं.

Assembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छतीसगढ़ और तेलंगाना में चुनाव रिजल्ट से पहले जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. रिजल्ट से पहले नेताओं की मुलाकातें हो रही है और अपनी-अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं. कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही पूर्ण बहुमत मिलने का दावा कर रही हैं. वहीं बीआरएस का भी एग्जिट पोल के उलट दावा है कि लगातार तीसरी बार वो सरकार बनाएगी.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार (2 दिसंबर) को विश्वास जताया कि राजस्थान और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में मतगणना में बीजेपी को बहुमत मिलेगा. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ लहर चल रही है. ऐसे में हम ही जीतेंगे. साथ ही आंध्र प्रदेश के सीएम जगन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस जीतेगी तो भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने कहा कि ऐसा नहीं होगा. 

मध्य प्रदेश को लेकर बीजेपी और कांग्रेस का दावे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि उनकी बीजेपी भारी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी. उन्होंने कहा,  ''(प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी के प्रति प्यार और विश्वास, केंद्र और राज्य की योजनाओं, मध्य प्रदेश के अभूतपूर्व विकास के कारण भाजपा को कहीं ज्यादा सीट मिलेंगी.'' 

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, ''मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर भरोसा है.’’ पार्टी के बागियों और निर्दलीय उम्मीदवारों (त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में) तक पहुंचने के बारे में एक सवाल के जवाब में, उन्होंने कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं होगी. कांग्रेस ने एक पोस्टर भी जारी किया है. इसमें कमलनाथ दिख रहे हैं. पोस्टर में लिखा, ''जनता का देने साथ फिर आ रहे हैं कमलनाथ.'' 

राजस्थान को लेकर किसने क्या कहा?
बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, ''जनता का इंतजार खत्म होगा. अराजकता और भ्रष्टाचार से छूट मिलेगी. राजस्थान को कांग्रेस की इस लूट वाली सरकार से अब मुक्ति मिलेगी. इस बीच राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने  दौसा स्थित मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शन किए. 

वहीं कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारी सरकार राजस्थान में बनेगी. मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि क्योंकि मैंने राजस्थान में समय बिताया और जमीनी स्थिति जानता हूं. बीजेपी परिणाम आने के बाद अपने सारे बयान वापस लेगी. 

इस बीच कांग्रेस की अहम बैठक होनी है. इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रात के नौ बजे सभी उम्मीदवारों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे. 

तेलंगाना को लेकर किया ये दावा
वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की चीफ वाईएस शर्मिला ने कहा कि एग्जिट पोल तेलंगाना के लोगों की सटीक नब्ज़ होनी चाहिए. हम उम्मीद कर रहे हैं कि तेलंगाना में अच्छे दिन लौटेंगे और राज्य में करोड़ों लोग वास्तव में एग्जिट पोल से खुश हैं और प्रार्थना करते हैं कि यह वास्तविकता में बदल जाए. मैं उनमें से एक हूं.''

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि सीएम केसीआर विधायकों को खरीदने और किसी भी तरह सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. खैर फिर से केसीआर खुद को पिछले दरवाजे से राजनीति करने वाले व्यक्ति के रूप में साबित कर रहे हैं. ऐसे में हम मांग करते हैं कि केसीआर इससे बचें. मुझे वास्तव में उम्मीद है कि कांग्रेस सत्ता में आएगी. ये ही एक कारण है कि वाईएसआर तेलंगाना पार्टी ने चुनाव नहीं लड़ा.''

इस पर सीएम केसीआऱ की भारत राष्ट्र समिति (BRS) के सांसद के केशव राव ने कहा कि एग्जिट पोल का कोई महत्व नहीं है. विश्वास है कि हम फिर से सत्ता में वापसी करेंगे.

छत्तीसगढ़ को लेकर किसने क्या कहा?
कांग्रेस के दावे और एग्जिट पोल पर बीजेपी उम्मीदवार विजय बघेल ने कहा कि हमारी सरकार बहुमत से बनेगी. बता दें कि तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए चुनाव का परिणाम रविवार (3 दिसंबर) को आएगा. राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है. वहीं तेलंगाना में बीआरएस तो मध्य प्रदेश में बीजेपी सत्ता पर काबिज है. 

ये भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: चुनाव नतीजों से पहले वसुंधरा राजे ने बढ़ाई हलचल, राज्यपाल कलराज मिश्र से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
'टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलना...', अभिषेक मनु सिंघवी का वार, क्या बोले अठावले?
'टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलना...', अभिषेक मनु सिंघवी का वार, क्या बोले अठावले?
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget