एक्सप्लोरर

Election Result 2023: पांचों राज्‍यों में मैजिक नंबर्स क्‍या हैं और कहां कहां हंग असेंबली की भविष्‍यवाणी हुई है, यहां जानिए हर जानकारी

Election 2023: पांच राज्यों के एग्जिट पोल आने के बाद हंग असेंबली की सबसे ज्यादा आशंका मिजोरम में ही है. यहां जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM), एमएनएफ और कांग्रेस के बीच सीटें बराबर में बंटती दिख रही हैं.

Assembly Election 2023 News:  कुछ ही देर में चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. कुछ देर में रुझान भी आने लगेंगे और आप समझ सकेंगे कि कहां किसे बढ़त मिल रही है. जैसे-जैसे काउंटिंग का चरण बढ़ेगा वैसे-वैसे परिणाम भी क्लियर होंगे. उससे पहले आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं. यहां बहुमत के लिए 116 सीटें जरूरी हैं. छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं, यहां बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है. राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं. किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 101 सीटों की जरूरत होती है. तेलंगाना में विधानसभा की  119 सीटें हैं. यहां बहुमत का आंकड़ा 110 है. मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटें हैं. यहां बहुमत का आंकड़ा 21 है.

इन राज्यों में हंग असेंबली की आशंका

अभी तक जितने भी एग्जिट पोल आए हैं, उन सबको देखें तो तेलंगाना और छत्तीसगढ़ ही दो राज्य हैं जहां सीधे-सीथे सरकार बन रही है. दिलचस्प बात ये है कि इन दोनों ही जगहों पर हर एग्जिट पोल में कांग्रेस को साफ बहुमत मिलता दिख रहा है. इन दोनों से अलग मध्य प्रदेश, राजस्थान और मिजोरम में अलग-अलग एग्जिट पोल को देखकर हंग असेंबली की आशंका नजर आ रही है. हालांकि मध्य प्रदेश में हंग असेंबली के चांस बहुत कम हैं.

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में अभी बीजेपी की सरकार है, लेकिन ज्योतिरादित्य के बागी होकर अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल होने से पहले कांग्रेस सत्ता में थी. 2018 चुनाव में उसने 15 साल बाद वापसी की थी. इस बार भी यहां दोनों दलों के बीच कड़ा मुकाबला है. मध्य प्रदेश के लिए 8 एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए हैं. 4 एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है, जबकि बाकी 4 एग्जिट पोल में कांग्रेस बहुमत के पास जाती दिख रही है. ऐसे में कई एक्सपर्ट मान रहे हैं कि यहां जैसी टक्कर दोनों के बीच है, उससे हंग असेंबली भी हो सकती है.

राजस्थान

अगर आप राजस्थान को लेकर आए एग्जिट पोल को देखेंगे तो यहां भी हंग असेंबली की आशंका नजर आ रही है. राजस्थान के लिए अभी तक कुल 10 एग्जिट पोल सामने आए हैं. इसमें से 6 में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात है, जबकि तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की फिर से सत्ता में वापसी का दावा किया गया है. वहीं, 1 एग्जिट पोल में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के बीच ही कड़ा मुकाबला होने का दावा किया गया है.

मिजोरम

पांच राज्यों के एग्जिट पोल के बाद हंग असेंबली की सबसे ज्यादा आशंका मिजोरम में ही है. यहां के लिए आए 5 एग्जिट पोल में से एक में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को बहुमत के पास दिखाया गया है, जबकि चार एग्जिट पोल में हंग असेंबली का अनुमान जताया गया है. पोल ऑफ पोल्स में सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 15, ZPM को 16, कांग्रेस को 7 और भाजपा को 1 सीट मिलने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें

Delhi Excise Policy Case: ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश की 60 पेज की चार्जशीट, संजय सिंह पर लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget