एक्सप्लोरर

असम: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- वे केवल दो-तीन उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं

असम में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी जनता की जेब से धन लेकर दो-तीन उद्योगपतियों को देते हैं. उन्होंने कहा कि असम में जब हमारी सरकार बनेगी तो हम आपके अधिकारों की रक्षा करेंगे.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया. असम में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी देश के केवल दो-तीन संपन्न उद्योगपतियों के लिए ही काम करते हैं, वह जनता की जेब से धन खींच कर उन्हें दे देते हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि असम में बहुत सारे सरकारी पद खाली हैं, हम उन पदों को भर कर रोजगार देंगे. हम छोटे और मिडिल साइज बिजनेस की मदद करेंगे, उन इंडस्ट्रीज की मदद करेंगे जिससे रोजगार सृजन होगा. हम असम के लाखों युवाओं को रोजगार देने की गारंटी देते हैं. उन्होंने कहा कि आपके इतिहास, भाईचारे, भाषा और संस्कृति पर बीजेपी आक्रमण करती है. हम आपकी भाषा, परंपरा और संस्कृति की रक्षा करेंगे.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रदेश आपका प्रदेश है, इसको नागपुर से नहीं चलाया जा सकता. ये लोग पूरा का पूरा असम दूसरों के हवाले कर रहे हैं. आपका यहां एयरपोर्ट था, एयरपोर्ट अडाणी को पकड़ा दिया.

कांग्रेस नेता ने कहा कि जो आपका है, यह आपसे छीनकर उन्हीं तीन-चार उद्योगपतियों को देते हैं. चाहे एयरपोर्ट्स हों, टी गार्डन हों, जो भी आपका है, उसका पैसा ये आपसे छीन कर ले जाते हैं. कांग्रेस की सरकार बनेगी, महाजोत की सरकार बनेगी. आपके अधिकारों की रक्षा करेगी. गरीबों के अधिकारों की रक्षा करेगी. जो आपका है, वो आपको वापस दिलवाएगी.

राहुल गांधी ने कहा कि हम आपको पांच गारंटी दे रहे हैं. पहला ये कि सीएए को हम लागू नहीं होने देंगे. दूसरा ये कि चाय बागान मजदूरों को 365 रुपया प्रति दिन मिलेगा. हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे. चौथा ये कि महिलाओं को 2000 रुपये प्रति माह देंगे और पांचवीं गांरटी ये कि हम असम के युवाओं को 5 लाख रोजगार देंगे.

BJP यहां आकर कहती है विकास नहीं हुआ, तो दिल्ली का क्या हुआ? लड्डू...ममता का केन्द्र पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget