एक्सप्लोरर

Assam Ragging: असम रैगिंग में घायल छात्र की रीढ़ की हड्डी का हुआ ऑपरेशन, चार और स्टूडेंट्स सस्पेंड

Assam Ragging Case: असम यूनिवर्सिटी में सीनियर्स की रैगिंग से परेशान एक छात्र हॉस्टल की छत से कूद गया, जिसमें उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई. इस केस के आरोपी चार और छात्रों को सस्पेंड किया गया है.

Assam Ragging Case: असम में डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में एक जूनियर की रैगिंग करने के आरोप में चार छात्रों को तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. रैगिंग में घायल जूनियर छात्र की रीढ़ की हड्डी का गुरुवार को ऑपरेशन हुआ है. एमकॉम के फर्स्ट ईयर के छात्र ने पिछले सप्ताह अपने सीनियर्स की रैगिंग से बचने के लिए अपने हॉस्टल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी, जिसके बाद उसके हाथ और रीढ़ में फ्रैक्चर हो गया था.

असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने ट्वीट किया, "डिब्रूगढ़ के रैगिंग पीड़ित आनंद सरमा की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है." उन्होंने सरमा के ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और निजी अस्पताल को धन्यवाद देते हुए माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा कि मरीज अब ठीक हो रहा है.

यूनिवर्सिटी ने 18 छात्रों को निकाला, तीन हॉस्टल वार्डन को किया सस्पेंड 

यूनिवर्सिटी ने सोमवार को रैगिंग के आरोप में 18 छात्रों को संस्थान से निष्कासित कर दिया था. डिब्रूगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिटुल चेतिया ने पीटीआई-भाषा को बताया, "अब तक रैगिंग की घटना में शामिल पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों को शरण देने वाले एक अन्य व्यक्ति पर भी कार्रवाई की गई है, वहीं, अन्य छात्रों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है."

डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि इसकी एंटी-रैगिंग कमेटी ने बुधवार शाम को एक आपात बैठक में चार छात्रों को तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया, जिसके दौरान उन्हें किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने से रोक दिया गया है. हॉस्टल में रैगिंग की घटना को रोकने में सक्षम नहीं होने के कारण विश्वविद्यालय ने 'पद्मनाथ गोहेन बरुआ छात्र निवास' के तीन हॉस्टल वार्डन को भी निलंबित कर दिया है.

डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति जितेन हजारिका ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "मैंने छात्रावास के सभी तीन वार्डन को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है." एक अधिकारी ने कहा कि वार्डन की पहचान दिव्यज्योति दत्ता, अबू मुस्ताक हुसैन और पलाश दत्ता के रूप में हुई है.

छात्र ने वार्डन से की थी शिकायत

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने तीनों वार्डन को थाने बुलाकर घटना के बारे में पूछताछ की है. कहा जा रहा है छात्र आनंद सरमा ने कुछ दिनों से विश्वविद्यालय के अधिकारियों से कुछ छात्रों द्वारा रैगिंग की शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, उनकी मां ने दावा किया है कि उन्होंने 17 नवंबर को पीएनजीबीसीएन छात्रावास के 'सी' ब्लॉक के वार्डन को एक लिखित शिकायत भी दी थी, जिसमें 10 छात्रों के नाम का जिक्र था.

यह भी पढ़ें: Shraddha Murder Case: 'श्रद्धा मर्डर केस लव जिहाद का मामला', बोले हिमंत बिस्वा सरमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget