एक्सप्लोरर

देश के कई राज्यों में बाढ़-बारिश से 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत

मानसून के असम पहुंचने के बाद पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार और इस कारण बाढ़ की हालत ने विकराल रूप ले लिया है.

नई दिल्ली: असम में सोमवार को बाढ़ का कहर जारी रहा. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार असस में बाढ़ से 25 जिलों में लगभग 13.2 लाख लोग प्रभावित हुए है. बाढ़ के कारण डिब्रूगढ़ में दो, बारपेट और गोलपारा में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई. असम में बाढ़ से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में दक्षिण पश्चिमी मानसून के कारण लगातार बारिश हुई. 30 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में हुई बारिश से कई महीनों की गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली है. दिन में दिल्ली के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री के नीचे रहा. अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि आर्द्रता का स्तर 41 से 78 प्रतिशत के बीच रहा.

अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के दाखिम गांव में रात भर हुई बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो महिलाओं और एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए. साथ ही बाढ़-बारिश के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई मवेशी मारे गए. घायलों की पहचान रमौती देवी (75), नारा देवी (35), भूपाल सिंह (35) और चार वर्षीय लक्की के रूप में हुई.

पंजाब और हरियाणा का तापमान हरियाणा और पंजाब में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर रहा, जबकि राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के अंबाला में अधिकतम 36.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि भिवानी और हिसार में क्रमश: 40.6 डिग्री सेल्सियस और 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. करनाल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, जबकि लुधियाना में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटियाला का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

महाराष्ट्र के अकोला जिले की अकोट तहसील में सोमवार को बारिश के कारण एक 45 साल की महिला की नाले में डूबने से मौत हो गई. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से झुलसी एक महिला समेत तीन लोगों को ग्रामीणों ने कथित रूप से ठीक करने के लिए गाय के गोबर में दबा दिया. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है.

यूपी का तापमान उत्तर प्रदेश में, राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, बलिया (7.0 सेमी), गोरखपुर (3.6 सेमी), झांसी (एक सेमी), फुर्सतगंज (7.4 मिमी), वाराणसी (4.6 मिमी), बांदा (4.0 मिमी) और मुज़फ्फरनगर में (3.0 मिमी) वर्षा दर्ज की गई. आगरा यूपी का सबसे गर्म शहर रहा जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- भारत में TikTok बैन के फैसले का सेलेब्स ने किया समर्थन, कहा- कृपया इस वायरस को कभी अनुमति न दें 30 जून राशिफल: तुला, मकर, कुंभ राशि वालों को इन बातों का रखना होगा ध्यान, जानें अपना आज का दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget