एक्सप्लोरर

Assam Flood: असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 134 हुई, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा

Assam Flood Situation: असम के नगांव में कोपिली, कछार में बराक और करीमगंज में करीमगंज और कुशियारा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. पानी में डूबे सिलचर में राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है

Assam Flood Situation Update: असम में लगातार भारी बारिश से बाढ़ के कारण जीवन अस्त-व्यस्त है. प्रदेश में बाढ़ (Assam Flood) के कारण करीब 21 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. जबकि इस त्रासदी की वजह से मरने वालों की संख्या 134 हो गई है. इस बीच विनाशकारी बाढ़ के दृश्य को देखते हुए असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. मुख्यमंत्री मंगलवार को कलदिया नदी के उफान से होने वाली मौजूदा स्थिति और नुकसान को समझने के लिए बजली जिले का दौरा किया. भबानीपुर, बजली में चारालपारा नयापारा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम ने जायजा लिया.

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य में लगे अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 134 हो गई है. सोमवार को दिन में 8 लोगों की मौत हुई है. इसमें कछार जिले के पांच और कामरूप मेट्रो, मोरीगांव और नगांव से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कछार जिले में भी एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है. 

असम में बाढ़ की अभी क्या है स्थिति?

असम में हालांकि बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है. ज्यादातर नदियों में जल स्तर घट रहा है. हालांकि, नगांव में कोपिली, कछार में बराक और करीमगंज में करीमगंज और कुशियारा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. एक सप्ताह से अधिक समय से पानी में डूबे सिलचर कस्बे में उन इलाकों में राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है जहां प्रशासन को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से भोजन, पीने के पानी और अन्य जरूरी वस्तुओं के पैकेट गिराने के लिए हवाई मार्ग से पहुंचना बाकी है.

सीएम लगातार कर रहे हैं समीक्षा

कछार की उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने कहा कि मानव रहित विमान (UAV) के जरिये सिलचर शहर में बाढ़ का नक्शा तैयार करने के लिए निगरानी और सर्वेक्षण किया जा रहा है ताकि अलग-अलग क्षेत्रों में क्षति का आकलन किया जा सके और भविष्य में नुकसान को कम करने के उपाय करने में मदद मिल सके. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को दो दिनों के भीतर दो बार सिलचर का दौरा कर शहर में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की.

सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित

राज्य के परिवहन मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री के वितरण का निरीक्षण करने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र ढोलई में बोरजालेंगा और नरसिंहपुर विकास खंड का दौरा किया. एएसडीएमए ने एक बुलेटिन में कहा कि राज्यभर में 61 राजस्व मंडलों के तहत 2,254 गांव बाढ़ की मौजूदा लहर से प्रभावित हैं, जबकि 1,91,194 लोगों ने 538 राहत शिविरों में शरण ली है.

सड़क और पुलों को भारी नुकसान

असम में बाढ़ के पानी से 79 सड़कों और पांच पुलों को नुकसान पहुंचा है, जबकि छह तटबंध टूट गए हैं. असम में बाढ़ (Assam Flood) की वजह से 74,655.89 हेक्टेयर फसल क्षेत्र अभी भी जलमग्न है, और अब तक 2,774 जानवर पानी में बह गए हैं. इस बीच, बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित लोगों (Flood Affected People) की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का दान दिया.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में मुंबई से गुवाहाटी तक पोस्टर वार, उद्धव-शिंदे की जंग में कांग्रेस भी कूदी

ONGC Chopper: ओएनजीसी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 9 सवारों में से 6 को बचाया गया, जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget