एक्सप्लोरर

Assam Earthquake: असम में भूकंप से कांपी जमीन, चश्मदीद बोले- 'लगा छत गिर जाएगी, पैर अभी भी कांप रहे'

Assam Earthquake Today: असम में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. खबरों के अनुसार, भूकंप के झटके शाम 4 बजकर 41 मिनट पर आए, जिसका केंद्र बिंदु उदलगुरी जिला था.

असम में रविवार (14 सितंबर, 2025) को आए 5.9 तीव्रता के भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया. गुवाहाटी के निवासी दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए. भूकंप के बाद असम की राजधानी के लोगों ने उस पल को याद किया, जब भूकंप के झटके आए थे.

कुछ दिन पहले भी असम के सोनितपुर में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था. दरअसल असम का इलाका भूकंप संवेदनशील क्षेत्र में आता है. यह पूर्वी हिमालय पर्वतमाला में यूरेशियन और सुंडा प्लेटों के टकराव की स्थिति पर स्थित है.

जान-माल का नुकसान नहीं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए एक असम निवासी ने कहा, 'भूकंप इतना भयानक था कि मेरे पैर अभी भी कांप रहे हैं'. वहीं एक और शख्स ने लिखा कि उन्हें लगा कि अगर भूकंप के झटके ऐसे चलते रहे तो उनका घर गिर जाएगा. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए असम निवासी अनीत गोस्वामी ने बताया, 'शुरुआत में झटके धीमे थे और उन्होंने सोचा कि भूकंप जल्द ही थम जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और तभी मुझे घबराहट होने लगी. मेरा भाई ऊपर था और मैं सोचती रही, अगर छत गिर गई तो क्या होगा?'

खबरों के अनुसार, भूकंप के झटके शाम 4 बजकर 41 मिनट पर आए, जिसका केंद्र बिंदु उदलगुरी जिला था. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर थी. वहीं पीटीआई रिपोर्ट के मुताबकि, किसी भी जान-माल के तत्काल नुकसान की कोई खबर नहीं है.

असम पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने की प्रार्थना

केंद्रीय मंत्री और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भूकंप के बाद निवासियों की सुरक्षा और उनकी कुशलता की प्रार्थना की. सोनोवाल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'असम में भीषण भूकंप. सभी की सुरक्षा और कुशलता के लिए मेरी प्रार्थनाएं. सभी से सतर्क रहने का आग्रह.'

ये भी पढ़ें:- चार्ली किर्क हत्या मामले में नया खुलासा, टायलर रॉबिन्सन के 'डिस्कॉर्ड चैट' में छिपी है मर्डर मिस्ट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget