एक्सप्लोरर

'कोई भी अनुशासन तोड़े तो तुरंत करें कार्रवाई', असम को लेकर बैठक में राहुल गांधी के निर्देश

Assam Congress Meeting: असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है. असम में हुई बैठक में कुछ नेताओं ने शिकायत की थी कि कांग्रेस नेता सीएम हिमंत के संपर्क में रहते हैं.

Assam Congress Meeting: अगले साल होने वाले असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं साथ बैठक की. सूत्रों के मुताबिक जहां एक तरफ सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने की रणनीति बनी, वहीं कांग्रेस नेतृत्व ने असम के नेताओं को अनुशासन में एकजुट होकर चुनाव लड़ने की नसीहत दी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से सबक लेते हुए कांग्रेस आलाकमान ने बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट में बदलावों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए.

'कोई भी अनुशासन तोड़े तो तुरंत करें कार्रवाई'

सूत्रों के मुताबिक बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रभारी जितेंद्र सिंह को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई नेता पार्टी का अनुशासन तोड़े तो उस पर कार्रवाई करें. बैठक में कुछ नेताओं ने शिकायत की थी कि कांग्रेस नेता सीएम हिमंत के संपर्क में रहते हैं. राहुल गांधी ने नेताओं को असम में नए परिसीमन के बाद बने राजनीतिक समीकरण को ध्यान में रखकर ज्यादा मेहनत करने के निर्देश भी दिए. दरअसल असम में इस बार का विधानसभा चुनाव नये परिसीमन के तहत हो रहा है, जिसमें मुस्लिम बहुल सीटों की संख्या कम हो गई है. 

असम में हिमंत को भ्रष्टाचार पर घेरेगी कांग्रेस

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन और सीएम चेहरे को लेकर बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई. बैठक के बाद नेताओं ने कहा कि पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी. असम से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि लोगों को बीजेपी के अत्याचार और गुंडागर्दी से मुक्ति दिलाएंगे. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, मंहगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे अहम हैं. 

बैठक के बाद प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा, "कांग्रेस का संगठन मजबूत है. हम लोगों के मुद्दे उठाएंगे. राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रम होंगे." वहीं, सीएम चेहरे के सवाल पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि हर पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस का चेहरा होगा. बीजेपी ने 2016 में कांग्रेस को हराकर असम में सरकार बनाई थी. बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एआईयूडीएफ के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. इस बार कांग्रेस छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. हालांकि सीट बंटवारे की तस्वीर अभी साफ नहीं है.

ये भी पढ़ें : 'भाषा एक पुल होनी चाहिए, युद्ध की वजह नहीं', हिंदी विवाद को लेकर स्टालिन पर भड़के जयंत चौधरी

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget