एक्सप्लोरर

'PWD इंजीनियर सुसाइड केस की जांच करेगी CBI', बोले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा

PWD इंजीनियर अपने किराए के अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं. शक है कि उन्होंने आत्महत्या इसलिए की क्योंकि बोंगाईगांव में एक मिनी स्टेडियम के निर्माण में कदाचार को नजरअंदाज करने का उन पर भारी दबाव था.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि असम कैबिनेट ने गुरुवार (31 जुलाई, 2025) को लोक निर्माण विभाग (PWD) की एक सहायक अभियंता की संदिग्ध आत्महत्या की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने को मंजूरी दे दी.

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार हिमंत बिस्व सरमा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पीडब्ल्यूडी के बोंगाईगांव उप-मंडल की इंजीनियर की संदिग्ध आत्महत्या की जांच के लिए सात-सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है.

सहायक अभियंता 22 जुलाई को अपने किराए के अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं और ऐसा संदेह है कि उन्होंने आत्महत्या की, क्योंकि बोंगाईगांव में एक मिनी स्टेडियम के निर्माण में कदाचार को नजरअंदाज करने का उन पर भारी दबाव था. यह दबाव कथित तौर पर वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से दिया जा रहा था.

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि घटनास्थल की वीडियोग्राफी की गई और क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के अधिकारियों और अपराध स्थल के अधिकारी की ओर से जांच की गई. उन्होंने कहा कि तहकीकात, पोस्टमार्टम जांच, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) विश्लेषण और जब्ती पूरी हो चुकी है.

हिमंत बिसव सरमा ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धाराओं के तहत नोटिस जारी किए गए हैं. उन्होंने कहा कि जनता की चिंता और संभावित अंतर-राज्यीय संबंधों के कारण इस मामले की गहन जांच की आवश्यकता है.

विपक्षी कांग्रेस ने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को पत्र लिखकर सहायक अभियंता की कथित आत्महत्या की सीबीआई या किसी अन्य स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की थी. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि मंत्रिपरिषद के अन्य निर्णयों में मुख्यमंत्री जीवन प्रेरणा योजना के दायरे का विस्तार करने की मंजूरी शामिल है.

कैबिनेट ने 49.588 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नगर जलापूर्ति योजना के तहत बराक नदी से बदरपुर शहर को चौबीस घंटे हफ्ते के सातों दिन पेयजल आपूर्ति के लिए प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की. मंत्रिपरिषद ने स्वजल मित्रों और जल सहायकों की आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में उनके निकटतम परिजन को पांच लाख रुपये की अनुग्रह सहायता देने को मंजूरी दी. कैबिनेट ने धेमाजी शहर की परिधि के एक किलोमीटर से पांच किमी के भीतर रहने वाले 1,742 स्वदेशी भूमिहीन परिवारों के लिए भूमि का बंदोबस्त करने को मंजूरी दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी नौकरी के नाम पर हाईटेक ठगी! ChatGPT-स्पाई कैमरे से कराते थे एग्जाम में नकल
सरकारी नौकरी के नाम पर हाईटेक ठगी! ChatGPT-स्पाई कैमरे से कराते थे एग्जाम में नकल
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
Xप्लेन: FCRA बिल क्या बला है, जो भारत की मस्जिद-चर्च से लेकर अमेरिका तक हलचल?
FCRA बिल क्या बला है, जो भारत की मस्जिद-चर्च से लेकर US तक हलचल?
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget