एक्सप्लोरर

मोदी पर बयान देने वाले बदरुद्दीन पर BJP का पलटवार, कहा- देश में घुसपैठ को बढ़ावा दे रहे हैं ऐसे लोग

बदरुद्दीन अजमल ने कहा था हम सब मिलकर मोदी जी को देश से बाहर निकालेंगे. मोदी जी जाकर कहीं न कहीं चाय की दुकान चलाएंगे या फिर पकौड़े भी बेच सकते हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एआईयूडीएफ चीफ बदरुद्दीन अजमल के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी ने कहा है कि ऐसे लोग बयानबाजी करके देश में घुसपैठ को बढ़ावा देना चाहते हैं. बीजेपी ने कहा है कि बदरुद्दीन अजमल ऐसे लोगों के साथ खड़े हैं जो अवैध तरीके से भारत में घुसकर घुसपैठ कर चुके हैं.

भगोड़ों को बाहर निकालेंगे- बीजेपी

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने बदरुद्दीन अजमल पर जोरदार हमला बोला और कहा, ‘’अजमल और उनकी पार्टी को लेकर यह स्पष्ट है कि वे उन लोगों के हितों में खड़े हैं, जो अपने देश के भगोड़े हैं और भारत में अवैध तौर पर घुसपैठ कर चुके हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’मोदीजी की सरकार और बीजेपी यह स्पष्ट कर चुके हैं कि भगोड़ों को बाहर निकालेंगे.’’

नलिन कोहली ने आगे कहा, ‘’असम के अपने लोग चाहे हिन्दू हों या मुसलमान, हम उनको उनका हक दिलाना चाहते हैं.’’ पीएम मोदी पर बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘’इस बयान से बदरुद्दीन अजमल घबरा रहे हैं कि देश में मोदी सरकार आ रही है.  बदरुद्दीन चाहते हैं कि देश में घुसपैठ हो और मजबूत सरकार नहीं मजबूर सरकार केंद्र में आए.’’

बदरुद्दीन अजमल ने पीएम मोदी पर क्या बयान दिया था?

बदरुद्दीन अजमल ने कहा था, "मोदी विरोधी जितने भी गठबंधन हैं उसमें हम भी हैं. वो सब मिलकर मोदी जी को देश से बाहर निकालेंगे. मोदी जी जाकर कहीं न कहीं चाय की दुकान चलाएंगे या फिर पकौड़े भी बेच सकते हैं."

मोदी-शाह ने असम-बंगाल में की NRC की वकालत

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) विधेयक और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का मुद्दा उठाया है. पीएम मोदी ने कहा है कि पार्टी नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित करने के लिए संकल्पबद्ध है. वहीं, अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार यदि दोबारा बनी तो वह जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करेगी और देश भर में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की व्यवस्था लागू करेगी.

यह भी पढ़ें-

जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, एक की तलाश जारी

जलियांवाला बाग हत्याकांडः राष्ट्रपति और PM मोदी ने शहीदों को किया याद, राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल के विवादित बोल, कहा- पीएम मोदी को देश से बाहर निकालेंगे लोकसभा चुनाव: भोपाल से दिग्विजय के खिलाफ उमा भारती या साध्वी प्रभा को टिकट दे सकती है BJP  वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट से पहले सौरव दास का बड़ा ऐलान, 'कुछ ही घंटों में जंतर-मंतर...'
CJP प्रोटेस्ट से पहले सौरव दास का बड़ा ऐलान, 'कुछ ही घंटों में जंतर-मंतर...'
CJP Protest Live Updates: सीजेपी का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
LIVE: CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget