एक्सप्लोरर

Bengal Assam Voting: बंगाल में 11 बजे तक 36%, असम में 26% वोटिंग, हिंसक घटनाओं का दौर जारी

पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा के बीच 30 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें से ज्यादातर कभी नक्सल प्रभावित इलाका रहे जंगल महल में हैं. इन 30 सीटों पर 73 लाख से अधिक मतदाता 191 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.

कोलकाता/गुवाहाटी: पश्चिम बंगाल और असम में आज पहले चरण की वोटिंग हो रही है. यहां लोग बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के पर्व चुनाव में भाग ले रहे हैं. सुबह 11 बजे तक दोनों राज्यों में 25 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पहले चरण में सुबह 11 बजे तक 36.09 फीसदी वोटिंग हुई. असम में 25.88 फीसदी मतदान हुआ है.

वहीं पश्चिम बंगाल से हिंसक घटनाओं की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं. ताजा हिंसक की घटना शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी के साथ हुई है. सौमेंदु ने सुबह टीएमसी पर आरोप लगाया था कि मतदाताओं को रोकने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने आतंकवादी को काम पर लगाया है. उन्होंने आरोप था कि ये आतंकवादी वोटर्स और अधिकारियों को प्रभावित कर रहे हैं. उन्होंने बूथ नंबर 149 का जिक्र भी किया था. इसके कुछ देर बाद ही उनकी गाड़ी पर हमला होने की खबर आ गई. कुछ लोगों ने मारपीट की और उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया.

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेगमपुर इलाके में मिला शव राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच 30 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें से ज्यादातर कभी नक्सल प्रभावित इलाका रहे जंगल महल में हैं. पुलिस ने बताया कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेगमपुर इलाके में एक व्यक्ति मृत पाया गया है. उसकी उम्र 30 साल के आसपास बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि उसकी पहचान मंगल सोरेन के रूप में की गई है. उसका शव उसके घर के बाहर बरामद किया गया.

बीजेपी ने दावा किया कि सोरेन उनका समर्थक था और टीएमसी के 'गुंडों' ने कथित तौर पर उसकी हत्या की. हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप को खारिज किया है. स्थानीय बीजेपी नेता बबलू बराम ने आरोप लगाया, 'टीएमसी मतदान के दौरान इलाके में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है इसलिए उन्होंने मंगल की हत्या की.' बहरहाल, जिला प्रशासन ने निर्वाचन आयोग को दी अपनी रिपोर्ट में कहा कि मौत का चुनाव से कोई संबंध नहीं है.

CPM उम्मीदवार सुशांत घोष से हाथापाई अधिकारियेां ने बताया कि इलाके में केंद्रीय बलों के एक बड़े दल को तैनात किया गया है. पुलिस ने बताया कि इसी जिले के सालबोनी इलाके में टीएमसी समर्थकों ने माकपा उम्मीदवार सुशांत घोष से कथित तौर पर हाथापाई की और उनके वाहन पर पथराव किया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही घोष सालबोनी बाजार पहुंचे तो कुछ टीएमसी समर्थकों ने उनका घेराव कर लिया और उनसे हाथापाई की. इसके बाद उन्होंने घोष की कार पर भी हमला किया.

इलाके में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें बचाया और सुरक्षित निकाल कर ले गए. वाम मोर्चा सरकार में मंत्री रहे घोष ने कहा, 'यह लोकतंत्र पर हमला है. जंगल राज चल रहा है.' घटना की रिपोर्टिंग कर रहे कुछ पत्रकारों से भी हाथापाई की गई. चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जिला प्रशासन से एक रिपोर्ट मांगी गई है.

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में पीएम मोदी ने मशहूर जशोरेश्वरी काली मंदिर में की पूजा, 51 शक्तिपीठ में से एक है शक्तिपीठ

होली के मौके पर रेलवे चला रहा है ये स्पेशल ट्रेनें, जानिए कहां से कहां तक चल रही हैं ये खास गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget