एक्सप्लोरर

होली के मौके पर रेलवे चला रहा है ये स्पेशल ट्रेनें, जानिए कहां से कहां तक चल रही हैं ये खास गाड़ियां

भारतीय रेलवे ने मार्च से बढ़ाकर स्पेशल ट्रेनों की समय सीमा जून तक कर दी है. होली के बाद लोगों को वापसी में कोई समस्या ना हो इसलिए स्पेशल ट्रेनों की समय सीमा बढ़ाई गयी है.

होली के त्यौहार पर यात्रियों का सफर आसान करने के लिए भारतीय रेलवे ने देश के अलग अलग हिस्सों के लिए होली स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है.  होली के कारण इस समय ज्यादातर ट्रेनों की सीटें फुल हो चुकी हैं ऐसे में यात्री अब इन स्पेशल ट्रेनों से घर जा सकते हैं. पहले इन ट्रेनों को मार्च महीने में ही चलाए जाने की योजना थी लेकिन रेलवे ने अब इसकी समय सीमा बढ़ाकर जून तक कर दी है. इससे होली के बाद वापसी की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाएगी.

भारतीय रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों में केवल पहले से कन्फर्म्ड टिकट वाले यात्री ही सफर कर सकेंगे साथ ही इन ट्रेनों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और रेलवे मंत्रालय द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करना भी अनिवार्य होगा. इनमें से कुछ ट्रेन रोजाना चलेंगी जबकि कुछ ट्रेन सप्ताह में दो बार, तीन बार या एक बार चलेंगी.

जानिए कौन कौन सी ट्रेन हैं शामिल 

03512 आसनसोल-टाटानगर स्पेशल ट्रेन रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी. वहीं वापसी 03511 टाटानगर से आसनसोल के लिए भी रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को प्रस्थान करेगी. 03509 आसनसोल-गोंडा स्पेशल ट्रेन सोमवार को चलेगी. 03507 आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को प्रस्थान करेगी. भागलपुर से मुंबई के लिए 02335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन रोजाना चलेगी. वहीं 02336 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-भागलपुर की सेवा भी रोज मिलेगी.

03419 भागलपुर-मुजफ़्फरपुर और 03420 मुजफ़्फरपुर-भागलपुर स्पेशल ट्रेन भी रोजाना चलेगी. इसके अलावा 02315 कोलकाता-उदयपुर सिटी गुरुवार को और 02316 उदयपुर सिटी-कोलकाता सोमवार को प्रस्थान करेगी.  02361 आसनसोल-CST मुंबई रविवार को और 02362 CST मुंबई-आसनसोल बुधवार को चलेगी.

पूर्व मध्य रेलवे ने भी ट्वीट कर होली स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी की

07039 रक्सौल-हैदराबाद होली स्पेशल 31 मार्च को चलेगी. रक्सौल से तड़के 3:25 पर खुलकर धनबाद और बोकारो होते हुए दूसरे दिन रात 10:15 पर हैदराबाद पहुंचेगी. 04222 लखनऊ-कोलकाता होली स्पेशल शुक्रवार व मंगलवार को 30 मार्च तक चलेगी. 04221 कोलकाता-लखनऊ होली स्पेशल शनिवार व बुधवार को 31 मार्च तक चलेगी. 04520 नांगल डैम-कोलकाता होली स्पेशल 27 मार्च को चलेगी. 04519 कोलकाता-नांगलडैम होली स्पेशल 29 मार्च को चलेगी.

यह भी पढ़ें 

एक अप्रैल से खुल जाएगा दिल्ली का राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, कोरोना महामारी के चलते एक साल से था बंद

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद एक और कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, 10 देसी कट्टे और एक ऑटोमेटिक पिस्तौल बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget