एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले में मारे गए नौसेना अधिकारी के पिता का छलका दर्द, आसिम मुनीर को दिया श्राप!

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में आतंकियों ने पत्नी के सामने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के सिर में गोली मारी. उनके पिता राजेश नरवाल ने बताया कि परिवार में कोई भी दो-तीन घंटे से ज्यादा नहीं सो पाता.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारतीय नौसेना के 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट विनय नरवाल ने भी अपनी जान गंवाई. उनकी 16 अप्रैल को शादी हुई थी और आतंकी हमले से पहले 19 अप्रैल को उनका रिसेप्शन हुआ था. वो पत्नी के साथ छुट्टी मनाने कश्मीर गए थे. इस बीच लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख जनरल असिम मुनीर हमारा दुख तब समझेंगे जब कोई उनके बच्चे को नुकसान पहुंचाएगा.

नौसेना अधिकारी के पिता ने आसिम मुनीर को दिया श्राप

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पार्थिव शरीर के पास बैठी उनकी पत्नी हिमांशी नरवाल की तस्वीर पूरी दुनिया को अब तक के सबसे भीषण आतंकी हमलों में से एक की याद दिलाता रहेगा. एनडीटीवी से बात करते हुए राजेश नरवाल ने कहा, "पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर मेरा दर्द तभी समझ पाएंगे, जब कोई उनके बेटे या बेटी को नुकसान पहुंचाएगा. जिस दिन उन्हें पता चलेगा कि उनके बेटे या बेटी की आतंकवादी हमले में मौत हो गई, तभी उन्हें दर्द का एहसास होगा."

करनाल में शादी समारोह के ये कपल हनीमून के लिए कश्मीर रवाना होया. 22 अप्रैल को दोनों बैसरन के मनोरम मैदान में भेलपूरी खा रहे थे तभी एक बंदूकधारी आतंकी आया और उसने लेफ्टिनेंट नरवाल के सिर में बिल्कुल नजदीक से गोली मार दी. हिमांशी नरवाल को अपने पति के शव के पास रोते-बिलखते पूरी दुनिया ने देखा.

'परिवार में कोई दो-तीन घंटे से ज्यादा सो नहीं पाता'

राजेश नरवाल ने कहा, "मैं अपने परिवार के सामने रो भी नहीं सकता. मेरी पत्नी, मेरे माता-पिता, सब टूट चुके हैं, लेकिन मुझे शांत रहना है ताकि उन्हें लगे कि मैं मजबूत हूं. मन को शांति नहीं मिल रही है. इतने दिन हो गए हैं, हम सो नहीं पा रहे हैं. हमारा दिमाग पूरी तरह से सुन्न हो गया है. कोई भी दो-तीन घंटे से ज्यादा सो नहीं पा रहा है. जब हम साइकेट्रिस्ट (मनोचिकित्सक) के पास जाते हैं तो वे दवाइयां लिखते हैं, लेकिन इसका कोई इलाज नहीं है."

'केवल प्रतिबंधों से समाप्त नहीं होते आतंकवादी संगठन'

अमेरिका ने पाकिस्तान स्थितरेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को आतंकवादी संगठन घोषित किया है. TRF ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी. इसे लेकर राजेश नरवाल ने कहा, अमेरिकी सरकार ने यह कदम उठाया है, लेकिन यह रातोंरात नहीं हुआ. टीआरएफ का गठन 2019 में हुआ था जब हमारी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में धारा-370 को रद्द कर दिया था. यह उनका मुखौटा है. आतंकवादी संगठन, चाहे भारत में हों या दुनिया के किसी भी कोने में, केवल प्रतिबंधों से समाप्त नहीं होते."

ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट में चला कपिल सिब्बल की दलील का जादू, लालू यादव को दिला दी ये बड़ी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget