एक्सप्लोरर

भारत के मैच जीतने पर गृहमंत्री शाह के ट्वीट से बौखलाए पाकिस्तान के सेना प्रवक्ता ने किए बेहूदा ट्वीट

भारत से हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को ना सिर्फ फैंस से बल्कि अपने पूर्व खिलाड़ियों से भी लताड़ सुनने को मिल रही है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता भी अपनी टीम के प्रदर्शन से बौखला कर ट्विटर पर भड़ास निकाल रहे हैं.

नई दिल्ली: क्रिकेट वर्ल्डकप के अपने चौथे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों की करारी शिकस्त दी. वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को लगातार सातवीं बार पटखनी दी. इस जीत के साथ ही भारत में जहां हर ओर जश्न का माहौल है तो वहीं पाकिस्तान में मातम छाया हुआ है. यह बात अब सिर्फ क्रिकेट फैंस ही नहीं बल्कि सियासी गलियारों तक भी पहुंच गई है और पाकिस्तान की बौखलाहट खुलकर सामने आने लगी है.

दरअसल भारत की जीत के बाद भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया, उन्होंने इस जीत को पाकिस्तान पर एक और    सर्जिकल स्ट्राइक का नाम दिया था. अमित शाह ने ट्वीट में लिखा, '' ''पाकिस्तान पर टीम इंडिया द्वारा एक और सर्जिकल स्ट्राइक और परिणाम पहले जैसा ही रहा. पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई, आपका प्रदर्शन शानदार रहा. भारत का हर नागरिक इस जीत पर गर्व महसूस कर रहा है.''

अमित शाह के इस ट्वीट से पाकिस्तान के रक्षा प्रवक्ता बौखला गए. उन्होंने अमित शाह को ऐसी तुलना न करने की बेहूदी सलाह दे डाली, इतना ही नहीं उन्होंने इसके लिए ऐसे झूठ का सहारा लिया जिसकी पोल दुनिया के सामने पहले ही खुल चुकी है.

पाक सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने ट्विटर पर लिखा, ''प्रिय अमित शाह, हां आपकी टीम मैच जीती. वे बहुत अच्छा खेले. दो अलग-अलग चीजों की तुलना नहीं की जा सकती. ठीक इसी तरह स्ट्राइक और मैच हैं. शक हो तो हमारे नौशेरा के जवाबी हमले और 27 फरवरी के उल्लंघन पर 2 भारतीय विमानों को गिराकर भारतीय वायु सेना को दिए जवाब के अंजाम को देख लें.''

बता दें कि भारत से हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को ना सिर्फ फैंस से बल्कि अपने पूर्व खिलाड़ियों से भी लताड़ सुनने को मिल रही है. पूर्व तेज गेंजबाज शोएब अख्तर ने पाक कप्तान सरफराज को 'बिना दिमाग' वाला कप्तान तक कह दिया. वहीं पाक टीम के सिलेक्टर इंजमाम उल हक पर टीम में अपने भतीजे को खिलाने को लेकर परिवारवाद का आरोप भी लग रहा है. इससे साफ है कि पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता भी अपनी टीम के प्रदर्शन से बौखला कर ट्विटर पर भड़ास निकाल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget