एक्सप्लोरर

Aurangzeb Tomb: ASI ने औरंगजेब के मकबरे को 5 दिन के लिए किया बंद, मनसे ने दी थी धमकी

Maharashtra: एएसआई ने औरंगजेब के मकबरे (Aurangzeb Tomb) को पांच दिन के लिए बंद किया है. मनसे की धमकी के बाद स्थानीय मस्जिद समिति के द्वारा मकबरे को ताला लगाने की कोशिश की गई थी.

ASI Closes Aurangzeb Tomb: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने औरंगाबाद में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब के मकबरे (Aurangzeb Tomb) को पांच दिन के लिए बंद कर दिया है. मनसे की धमकी और स्थानीय मस्जिद समिति के द्वारा मकबरे को ताला लगाने की कोशिश करने के बाद एएसआई ने यह कदम उठाया. बता दें कि, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रवक्ता गजानन काले ने मंगलवार को कहा था कि औरंगजेब के मकबरे की कोई जरूरत नहीं है और उसे जमींदोज कर दिया जाना चाहिए, ताकि लोग वहां न जाएं. 

इसके बाद औरंगाबाद के खुल्दाबाद इलाके की एक मस्जिद समिति ने मकबरे में ताला लगाने की कोशिश की थी. मकबरा खुल्दाबाद इलाके में ही है. इस पूरे प्रकरण के बाद एएसआई ने मकबरे की सुरक्षा बढ़ा दी थी. वहीं अब एएसआई ने मकबरे को पांच दिन के लिए बंद कर दिया.

क्या कहा एएसआई अधिकारी ने?
एएसआई के औरंगाबाद क्षेत्र के अधीक्षक मिलन कुमार चौले ने कहा, "पहले मस्जिद समिति ने मकबरे को ताला लगाने की कोशिश की थी, लेकिन हमने उसे खोल दिया था. हालांकि, बुधवार को हमने उसे अगले पांच दिन के लिए बंद करने का फैसला किया."  अधिकारी ने कहा, "हम स्थिति का आंकलन करेंगे और फिर फैसला करेंगे कि उसे खोलना है या अगले और पांच दिन के लिए बंद रखना है." 

अकबरुद्दीन ओवैसी गए थे मकबरे पर
गौरतलब है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमईएम) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी इस महीने की शुरुआत में औरंगजेब के मकबरे पर गए थे, उनके इस कदम की महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के साथ-साथ मनसे ने भी आलोचना की थी. अकबरुद्दीन ओवैसी के मकबरे पर जाने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने भी संदेह व्यक्त किया था कि क्या वह ऐसा करके महाराष्ट्र के शांतिपूर्ण प्रशासन में खलल उत्पन्न करना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें-

Road Rage Case: नवजोत सिंह सिद्धू को 1 साल की कैद की सज़ा, सुप्रीम कोर्ट ने बदला अपना पुराना आदेश 

Krishna Janmabhoomi Row: मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद हटाने की याचिका पर सुनवाई को अदालत ने दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
अभिजीत दीपके फिर शुरू करेंगे आंदोलन? सरकार को दी धमकी, बोले- 'कंगना को...'
अभिजीत दीपके फिर शुरू करेंगे आंदोलन? सरकार को दी धमकी, बोले- 'कंगना को...'
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget