एक्सप्लोरर

अशोक तंवर ने AAP से दिया इस्तीफा, कांग्रेस का जिक्र कर कही ये बात

Ashok Tanwar Resigns: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को हरियाणा में अशोक तंवर ने झटका दिया है. उन्होंने गुरुवार (18 जनवरी) को पार्टी छोड़ने का ऐलान किया.

Ashok Tanwar Resigns: आम आदमी पार्टी (AAP) नेता अशोक तंवर ने पार्टी से गुरुवार (18 जनवरी) को इस्तीफा दे दिया. तंवर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे लेटर में कहा कि कांग्रेस के साथ जाने के कारण वो पार्टी छोड़ रहे हैं. 

तंवर ने कहा, ''मौजूदा राजनीतिक मौहाल को देखते हुए और कांग्रेस के साथ आप के जाने के कारण मेरी नैतिकता मुझे हरियाणा के इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चैयरमैन पद पर बने रहने की अनुमति नहीं देती है. ऐसे में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी जिम्मेदारियों से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें.''

अशोक तंवर ने क्या कहा?
तंवर ने कहा कि देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते और छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहने के कारण मेरा हमेशा से संविधान में विश्वास रहा है. ऐसे में मेरे लिए सबसे पहले देश और यहां के लोग हैं. मैं देश, हरियाणा और भारत की बेहतरी के लिए हमेशा काम करता रहूंगा. 


अशोक तंवर ने AAP से दिया इस्तीफा, कांग्रेस का जिक्र कर कही ये बात

अशोक तंवर ने ऐसे समय पर इस्तीफा दिया है जब लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है. साल 2024 के आखिर में हरियाणा विधानसभा चुनाव भी होना है. इस कारण आप के लिए ये बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है. 

दरअसल, कांग्रेस और आप बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा है. दोनों दलों में दिल्ली और पंजाब की लोकसभा सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा चल रही है. सूत्रों ने एबीपी न्यूज को हाल ही में बताया था कि आप कांग्रेस से हरियाणा और गोवा में सीटें मांग रही है. दोनों दलों ने सीट शेयरिंग की चर्चा को सकारात्मक बताते हुए एकजुटता की बात दोहराई है. 

ये भी पढ़ें- 'केजरीवाल आरोपी नहीं, फिर क्यों भेजा जा रहा समन', ED के बुलावे पर AAP का जवाब, जांच एजेंसी के सामने चौथी बार पेश नहीं हुए दिल्ली सीएम

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget