एक्सप्लोरर

'केजरीवाल आरोपी नहीं, फिर क्यों भेजा जा रहा समन', ED के बुलावे पर AAP का जवाब, जांच एजेंसी के सामने चौथी बार पेश नहीं हुए दिल्ली सीएम

Delhi Excise Policy: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही ईडी के समन को अवैध बता चुके हैं. उनकी पार्टी का कहना है कि जांच एजेंसी पूछताछ के बहाने उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है.

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार (18 जनवरी) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश नहीं हुए हैं. ईडी ने उन्हें चौथी बार इस केस में पेश होने के लिए समन भेजा था. हालांकि, पिछले तीन बार की तरह ही इस बार भी केजरीवाल जांच एजेंसी के दफ्तर नहीं पहुंचे हैं. ईडी दफ्तार के बजाय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल त्यागराज स्टेडियम में आयोजित ‘एक्सीलेंस इन एज्युकेशन’ अवार्ड के कार्यक्रम में पंहुचे हैं.

हालांकि, इस बात की पहले से ही उम्मीद जताई गई थी कि दिल्ली सीएम चौथी बार भी ईडी के समन पर उसके दफ्तर नहीं जाने वाले हैं. इसकी वजह ये थी कि मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया था कि अरविंद केजरीवाल को गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर जाना है. कहा गया कि वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गोवा में पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने वाले हैं. हालांकि, केजरीवाल गोवा जाने के बजाय दिल्ली में ही एक कार्यक्रम में शामिल हुए हैं.

बार-बार क्यों भेजा जा रहा समन: AAP

वहीं, दिल्ली सीएम केजरीवाल की तरफ से आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रवर्तन निदेशालय को एक चिट्ठी भेजी है. इसमें ईडी के बार-बार समन भेजने को लेकर सवाल उठाए गए हैं. आप ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए समन भेजा जा रहा है. बीजेपी का मकसद दिल्ली के सीएम को गिरफ्तार करवाना है. आप का कहना है कि ईडी ने कहा है कि केजरीवाल आरोपी नहीं हैं, लेकिन फिर भी बार-बार समन क्यों भेजा जा रहा है.

ईडी को दिए जवाब में आप ने कहा है कि भ्रष्ट नेता बीजेपी में चले जाते हैं. जैसे ही वह बीजेपी में शामिल होते हैं, उनके खिलाफ चल रहे मामलों को बंद कर दिया जाता है. हमने भ्रष्टाचार नहीं किया है, हमारा कोई नेता बीजेपी में नहीं जाएगा. बता दें कि दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं. यही वजह है कि पार्टी को केजरीवाल की गिरफ्तारी का भी डर सता रहा है.

कानून के मुताबिक जो जरूरी होगा, करेंगे: केजरीवाल

दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार (17 जनवरी) को जब अरविंद केजरीवाल से ईडी के समन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, 'कानून के अनुसार जो भी करने की जरूरत होगी, हम वह करेंगे.' ईडी ने पिछले हफ्ते दिल्ली सीएम को समन जारी किया था, जिसके तहत उन्हें 18 जनवरी को जांच एजेंसी के दफ्तर जाना था. 

बीजेपी ने केजरीवाल पर कसा तंज

दिल्ली में आप ने ऐलान किया है कि वह सुरंदकांड का पाठ करवाने वाली है. इस पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा, 'जिन्होंने भ्रष्टाचार किया, जिनके कई नेता जेल में हैं, जो कहते थे हम भ्रष्टाचार से लड़ेंगे, आज वही अरविंद केजरीवाल और उनके लोग भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं.'

उन्होंने कहा, 'इन लोगों को चार बार ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा जा चुका है. केजरीवाल समन पर पेश नहीं होते हैं, लेकिन मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए वे सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं.'

यह भी पढ़ें: ईडी ने BRS नेता के कविता को पूछताछ के लिए कल बुलाया, दिल्ली शराब नीति से जुड़ा है मामला

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget