एक्सप्लोरर

Congress President Election: अशोक गहलोत ने बुलाई विधायक दल की बैठक, कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए दाखिल करेंगे नामांकन?

Rajasthan Congress News: कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक गहलोत 26 सितंबर को नामांकन दाखिल कर सकते हैं.

Congress President Election News: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राजस्थान (Rajasthan) में भी हलचल शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने आज देर रात 10:00 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में प्रत्याशी हो सकते हैं. कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक गहलोत 26 सितंबर को नामांकन दाखिल कर सकते हैं.

मुख्यमंत्री ने जो बैठक बुलाई है उसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर कोई बड़ी जानकारी सामने आ सकती है. आज ही मुख्यमंत्री आवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के लिए स्वागत भोज का भी आयोजन किया जा रहा है. स्वागत भोज के बाद विधायक दल की बैठक होगी. 

सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे सीएम गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कल दिल्ली जाने का भी कार्यक्रम है. सीएम कल दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे. मीडिया में अशोक गहलोत पहले अध्यक्ष बनने की बात से इनकार कर चुके हैं. वहीं तमाम कांग्रेसी राहुल गांधी को अध्यक्ष के तौर पर राजी करवाना चाहते हैं. हालांकि राहुल गांधी के चुनाव ना लड़ने की तस्वीर साफ हो गई है. 

राहुल गांधी को लेकर स्थिति हुई साफ

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि वह भारत जोड़ो यात्रा के बीच से दिल्ली नहीं लौटेंगे. वर्तमान में, यात्रा केरल में है और 29 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी. अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है. नामांकन के लिए उम्मीदवार का खुद मौजूद रहना भी जरूरी होता है. 

शशि थरूर भी हैं रेस में

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं. बीते दिन ही उन्होंने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात कर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की भी नामांकन भरने की चर्चा है हालांकि इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अब एक और सवाल उठने लगा है कि अगर अशोक गहलोत पार्टी के अध्यक्ष बन गए तो फिर राजस्थान में नया मुख्यमंत्री कौन होगा. 

ये भी पढ़ें- 

Congress President Election: राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे या नहीं? तस्वीर साफ

Congress President Election: भारत जोड़ो यात्रा से सीधे सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे वेणुगोपाल, ये हैं संभावित उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget