एक्सप्लोरर

Gehlot-Pilot Tussle: अशोक गहलोत और सचिन पायलट साथ आएंगे नजर! राजस्थान के मंत्री ने किया ये दावा

Rajasthan Crisis: मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बीच प्रतिस्पर्धा और चल रहा घमासान (मतभेद) हमारा आंतरिक मामला है. जितना अधिक मुकाबला होगा, उससे पार्टी मजबूत होगी.

Minister Khachariyawas: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तरफ से हाल में एक साक्षात्कार के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) को ‘‘गद्दार’’ कहे जाने के बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) के दौरान सभी नेता एक साथ नजर आएंगे.

हालांकि, उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बीच प्रतिस्पर्धा से पार्टी मजबूत होगी और यह पार्टी का अंदरूनी मामला है. मंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस नेताओं के बीच प्रतिस्पर्धा और चल रहा घमासान (मतभेद) हमारा आंतरिक मामला है. जितना अधिक मुकाबला होगा, उससे पार्टी मजबूत होगी.’’ उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को कांग्रेस पर टिप्पणी करने के बजाए अपना घर देखना चाहिए.

भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से भाजपा को घुटनों पर लाने का हमारा संकल्प

खाचरियावास ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''वहां (भाजपा में) हर कोई पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ एकजुट हो गया है, लेकिन यह पंगा उन्हें (भाजपा) महंगा पड़ेगा.'' खाचरियावास ने कहा, ‘‘जब राहुल गांधी राजस्थान आ रहे हैं, तो ये सभी बयान एक तरफ हैं और राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस एक तरफ है. इस समय भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से भाजपा को घुटनों पर लाने का हमारा संकल्प है.’’

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा एक दिसंबर को झालावाड़ के रास्ते मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी.

राहुल गांधी ने कहा गहलोत और पायलट कांग्रेस की संपत्ति हैं

पायलट को 'गद्दार' बताने संबंधी गहलोत के बयान पर राहुल ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'मैं इसमें नहीं जाना नहीं चाहता कि किसने क्या कहा. दोनों नेता (गहलोत और पायलट) कांग्रेस की संपत्ति हैं. मैं आपको इसकी गारंटी दे सकता हूं कि इसका (बयानबाजी का) भारत जोड़ो यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा.'

ये भी पढ़ें: Gehlot Vs Pilot: अशोक गहलोत के सचिन पायलट को 'गद्दार' कहे जाने पर बोले राहुल, कहा- दोनों पार्टी के असेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कब लगेगी आखिरी मुहर? केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कब लगेगी आखिरी मुहर? केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट
4 साल का रिलेशन, शादी नहीं हुई तो चरित्र पर सवाल क्यों? सुप्रीम कोर्ट का प्रेम संबंध पर अहम फैसला
4 साल का रिलेशन, शादी नहीं हुई तो चरित्र पर सवाल क्यों? सुप्रीम कोर्ट का प्रेम संबंध पर अहम फैसला
India Bloc Meeting: 2029 के लिए 450 सीटों पर बात और 5 बड़े संकल्प, गठबंधन की बैठक में क्या-क्या हुआ, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
2029 के लिए 450 सीटों पर बात और 5 बड़े संकल्प, गठबंधन की बैठक में क्या-क्या हुआ, इनसाइड स्टोरी
INDIA Bloc Meeting Highlights: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
Highlights: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तकलीफ में बैठे हुए थे अखिलेश यादव', INDIA गठबंधन की बैठक पर बीजेपी पहला रिएक्शन, कहा- ड्रामा चल रहा...
'तकलीफ में बैठे हुए थे अखिलेश यादव', INDIA गठबंधन की बैठक पर BJP रिएक्शन, कहा- ड्रामा चल रहा...
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Airport Storm Viral Video: तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
Embed widget