एक्सप्लोरर

21वीं सदी एशिया की सदी... आसियान सम्मेलन में पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

पीएम मोदी ने आसियान सम्मेलन के लिए आमंत्रित करने पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो का धन्यवाद किया. उन्होंने संगठन के सदस्य देशों से कहा कि भारत सभी के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (7 सितंबर) को इंडोनेशिया के जकार्ता में 10 देशों के संगठन आसियान सम्मेलन में हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री मोदी ने संगठन को विकास का केंद्र बताते हुए कहा कि यह वैश्विक विकास में अहम भूमिका निभाता है. पीएम मोदी ने फ्री और ओपन हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया. वहीं, समिट में शामिल होने पर पीएम मोदी ने खुशी जाहिर की और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को उन्हें सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने पर धन्यवाद किया.

आइए जानते हैं सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें-

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'वैश्विक विकास में आसियान क्षेत्र की अहम भूमिका है. वसुधैव कुटुंबकम 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' यही भावना भारत की जी-20 अध्यक्षता की थीम है. 21वीं सदी एशिया की सदी है. मुझे विश्वास है कि आज हमारी बातचीत से भारत और आसियान क्षेत्र के भावी भविष्य को और सुदृढ़ बनाने के लिए नए संकल्प लिए जाएंगे.'
  • पीएम मोदी ने कहा कि आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ है. भारत की इंडो-पैसिफिक पहल में भी आसियान क्षेत्र का प्रमुख स्थान है. वैश्विक अनिश्चितताओं के माहौल में भी हर क्षेत्र में हमारे आपसी सहयोग में लगातार प्रगति हो रही है.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'हमारी साझेदारी चौथे दशक में प्रवेश कर रही है. ऐसे में भारत आसियान समिट को को-चेयर करना मेरे लिए बहुत ही प्रसन्नता का विषय है. इस समिट के शानदार आयोजन के लिए मैं राष्ट्रपति विडोडो का मैं अभिनंदन करता हूं और उनका आभार व्यक्त करता हूं. आसियान समिट की अध्यक्षता के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई.'
  • पीएम मोदी ने कहा कि इस साल आसियान समिट की थीम है आसियान मैटर्स: एपिसेंट्रम ऑफ ग्रोथ. आसियान मैटर्स क्योंकि यहां सभी की आवाज सुनी जाती है और आसियान एक एपिसेंट्रम ऑफ ग्रोथ. वैश्विक विकास में आसियान की अहम भूमिका है.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21 सदीं एशिया की सदी है, हम सबकी सदी है. इसके लिए आवश्यक है कि हम रूल्ड बेस्ड पोस्ट कोविड वर्ल्ड ऑर्डर का निर्माण और मानव कल्याण के लिए सबका प्रयास.
  • पीएम मोदी ने कहा कि फ्री एंड ओपन इंडो पैसिफिक की प्रगति में और ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद करने में हम सबके साझे हित हैं. मुझे विश्वास है कि आज हमारी बातचीत से भारत और आसियान क्षेत्र के भावी भविष्य को और सदृढ़ बनाने के लिए नए संकल्प लिए जाएंगे.
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा इतिहास और भूगोल भारत और आसियान को जोड़ते हैं. साथ ही साझा वैल्यूज, क्षेत्रीय एकता, शांति, समृद्धि, और मल्टीपोलर वर्ल्ड में साझा विश्वास भी हमें आपस में जोड़ता है.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले साल हमने भारत-आसियान फ्रेंडशिप ईयर मनाया और आपसी संबंधों को एक कोंप्रेहेंसिव स्ट्रटेजिक पार्टनरशिप का रूप दिया. आज वैश्विक अनिश्चितताओं के माहौल में भी हर क्षेत्र में हमारे आपसी सहयोग में लगातार प्रगति हो रही है. यह हमारे संबंधो की ताकत और रेसिलिएंस का प्रमाण है.
  • पीएम मोदी ने कहा कि भारत आसियान केंद्रीयता और इंडो-पैसिफिक पर आसियान के रुख का पूर्ण समर्थन करता है. भारत की इंडो-पैसिफिक पहल में भी आसियान क्षेत्र का प्रमुख स्थान है.
  • कंट्री को-ऑर्डिनेटर सिंगापुर आगामी अध्यक्ष लाओ पीडीआर और आप सभी के साथ भारत कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें:
India vs Bharat Renaming Row: आजादी के बाद से अब तक भारत में बदले जा चुके हैं 100 से ज्यादा शहरों के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget