एक्सप्लोरर

रेप केस में आसाराम दोषी करार, जानें कितनी सजा सुनाई जा सकती है

आसाराम के साथ दो अन्य शिल्पा और शरद को भी दोषी ठहराया गया है. वहीं दो अन्य शिवा और प्रकाश को कोर्ट ने बरी कर दिया.

जोधपुर: नाबालिग से रेप के मामले में जोधपुर की अदालत ने धर्मगुरु आसाराम को दोषी करार दिया है. आसाराम के साथ दो अन्य शिल्पा और शरद को भी दोषी ठहराया गया है. वहीं दो अन्य शिवा और प्रकाश को कोर्ट ने बरी कर दिया. दोषी करार दिए जाने के बाद अब जेल में लगी कोर्ट में ही आसाराम की सजा पर बहस होगी. यहां आपको बताते हैं कि आसाराम को कितनी सजा सुनाई जा सकती है.

  • आसाराम और इस केस के आरोपियों पर 1200 पन्नों की चार्जशीट में 14 धाराएं लगाई गई हैं.
  • इस केस में आसाराम को 10 साल जेल की सजा सुनाई जा सकती है
  • आसाराम 2013 से ही जोधपुर जेल में बंद है और अब तक चार साल आठ महीने जेल में रह चुका है.
  • 10 साल सजा हई तो पांच साल चार महीने और जेल में रहना होगा
  • अधिकतम सजा उम्रकैद हो सकती है
  • 376 (2) F में कम से कम दस साल की सजा और उम्रकैद की सजा का प्रावधान है.
  • 370 (4) में सात साल तक की सजा का प्रावधान है.
  • आसाराम की उम्र 74 साल हैं. इस समय उनकी उम्र 78 के ऊपर हैं. उनके वकील मांग कर सकते हैं कि उनकी उम्र को देखते हुए सजा कम हो.
  • तीन अलग-अलग कानूनों के तहत इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. इंडियन पैनल कोड, जुवेनाइल एक्ट और पॉक्सो एक्ट. इन पर 14 धाराएं लगाई गई थीं. अभी ये जानकारी नहीं है कि इन पर किन-किन धाराओँ के तहत इन्हें दोषी करार दिया गया है और किसके तहत बरी किया गया है.

कोर्ट के फैसले के बाद आसारम के वकील विकास पाहवा ने कहा,  ''हमने अभी फैसले की कॉपी नहीं देखी है, क़ॉपी देखने के बाद ही कोई कमेंट करेंगे. अभी इसमें सभी मामलों को जज ने कैसे डील किया है हमें ये देखना होगा.''

वहीं इस फैसले से पीड़िता के पिता खुश हैं. उन्होंने कहा, ''आसाराम दोषी करार दिया गया है, हमें न्याय मिला है. जिन्होंने हमारा साथ दिया उनका धन्यवाद. अब उम्मीद है उसे कड़ी सजा मिलेगी. मुझे उम्मीद है कि जिन गवाहों को अलवा करके मार दिया गया उन्हें भी न्याय मिलेगा.''

किस मामले में दोषी ठहराये गये आसाराम

चार साल से जेल में बंद आसाराम पर उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर की रहने वाली एक नाबालिग ने रेप का आरोप लगाया था. नाबालिग की शिकायत के मुताबिक, वह आसाराम के छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) स्थित आश्रम में पढ़ती थी. जहां से आसाराम ने उन्हें जोधपुर के नजदीक मनानी बुलाया और उनके साथ 15 अगस्त 2013 को रेप किया.

6 नवंबर 2013 को पुलिस ने आसाराम और उनके चार सहयोगियों शिवा, शिल्पा, शरद और प्रकाश के खिलाफ चार्जशीट (आरोपपत्र) दाखिल किया था. आसाराम के खिलाफ पॉस्को एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और आईपीसी की कई अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज किये गये थे.

आसाराम मामले में अंतिम सुनवाई एससी/एसटी मामलों की विशेष अदालत में सात अप्रैल को पूरी हो गई थी और फैसला 25 अप्रैल तक के लिए सुरक्षित रखा गया था. आसाराम को इंदौर से गिरफ्तार कर एक सितंबर 2013 को जोधपुर लाया गया था और दो सितंबर 2013 से वह न्यायिक हिरासत में है.

आसाराम ने 12 बार जमानत याचिका दायर की, जिसे छह बार निचली अदालत ने, तीन बार राजस्थान हाईकोर्ट और तीन बार सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget