एक्सप्लोरर

Asani Cyclone In AP: आंध्र प्रदेश में असर दिखाने लगा ‘असानी’ तूफान, विशाखापत्तनम की कई फ्लाइट्स रद्द

Asani Cyclone Effect:बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान असानी अब आंध्र प्रदेश में अपना रंग दिखाने लगा है. यहां के काकीनाडा जिले में भारी बारिश शुरू हो गई है. जिसकी वजह से कई उड़ानों को रद्द किया है.

Cyclone Asani: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान असानी अब आंध्र प्रदेश पहुंच गया है. आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में सुबह भारी बारिश हुई. ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त प्रदीप कुमार जीना ने कहा था कि बुधवार सुबह तक असानी तूफान आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचने की संभावना रहेगी. उन्होंने कहा था कि चक्रवाती तूफान असानी बंगाल की खाड़ी से उत्तरी आंध्र के तट की ओर बढ़ रहा है और अनुमान है कि कल सुबह तक ये तूफान आंध्र के तट काकीनाडा पर पहुंच जाएगा. इसके अलावा मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों को भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है.

चक्रवाती तूफान असानी की वजह से कई उड़ाने रद्द

विशाखापत्तनम के हवाई निदेशक के. श्रीनिवास राव ने एक बयान जारी करते हुए जानकारी दी है कि असानी तूफान को देखते हुए उड्डयन विभाग ने सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है. उन्होंने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि विशाखापत्तम से इंडिगो, एयर एशिया और स्पाइस जेट की सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है. हालांकि एयर इंडिया ने अपनी उड़ानों के संचालन के बारे में अभी फैसला नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि स्पाइसजेट की कोलकाता-विशाखापत्तनम-कोलकाता उड़ान रद्द रहेगी. तो वहीं हैदराबाद की उड़ान के बारे में दोपहर 2 बजे के बाद फैसला लिया जाएगा. इसके अलावा इंडिगो की 22 आने वाली और 22 जाने वाली उड़ाने रद्द रहेंगी. एयर एशिया की दो फ्लाइट जो एक बेंगलुरु से और एक दिल्ली से है वो भी रद्द कर दी गई है.

आंध्र प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा बुधवार को आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यह निर्णय चक्रवात आसनी को देखते हुए लिया है. बोर्ड ने अपने बाकी दिनों होने वाली परीक्षाओं के शेड्यूल में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. बोर्ड की 12 मई से लेकर शेष परीक्षाएं शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएगी. 11 मई को होने वाला एग्जाम अब 25 मई को आयोजित किया जाएगा. एपी इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 को स्थगित करने की अटकलें कल शाम से ही चल रही थीं, क्योंकि आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों की ओर चक्रवात के तेज होने की खबर सामने आई थी. वहीं, आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें: Cyclone Asani: तूफान असानी के कारण आंध्र प्रदेश बोर्ड ने स्थगित की आज होने वाली परीक्षा, अब इस दिन होगा एग्जाम

ये भी पढ़ें: Cyclone Asani: दिखने लगा चक्रवाती तूफान 'असानी' का असर, अलर्ट पर ये राज्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget