एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi: ‘योगी के फैसले ने दिलाई हिटलर की याद’, कांवड़ यात्रा नेम प्लेट विवाद को लेकर फिर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

Asaduddin Owaisi Attack On Yogi Adityanath: यूपी में नेम प्लेट विवाद को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि योगी सरकार के इस फैसले से उन्हें हिटलर की याद आती है.

Name Plate Row: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर बनाए गए नेम प्लेट नियम को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकि इस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया है लेकिन राजनीतिक बयानबाजी अभी भी जारी है. इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लेते हुए उनकी तुलना हिटलर से कर दी.

पार्टी की एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “कई मुसलमानों को नौकरी से निकाल दिया गया और उनके कहा गया कि 5 अगस्त के बाद आना. ये तो हमारे मुल्क के आईन के खिलाफ है. इस बात की इजाजत नहीं मिलती है कि किसी के साथ मजहब के नाम पर नाइंसाफी की जाए. हमारे देश का कानून कहता है कि सब बराबर हैं, कोई बड़ा छोटा नहीं है. उत्तर प्रदेश की सरकार ने जो कानून बनाया उससे मुझे हिटलर की याद आ गई.”

‘योगी सरकार का फैसला दिलाता हिटलर की याद’

उन्होंने आगे कहा, “1930 में जर्मनी के अंदर हिटलर को याद करते हैं तो हिटलर ने यहूदियों से कहा था कि आप अपने दाएं हाथ के ऊपर स्टार ऑफ डेविड यानि जो निशान है उसका पट्टा बांधना पड़ेगा. इसके बाद हिटलर ने कहा कि यहूदियों से कोई सामान नहीं खरीदेगा, उनका बायकॉट होगा. ये जो फैसला उत्तर प्रदेश की योगी हुकूमत ने लिया वो हिटलर के फैसले की याद को ताजा करता है. सुप्रीम कोर्ट ने उस फैसले पर रोक लगा दी है.”

‘मुसलमानों के घरों को गिराया जा रहा’

इसके अलावा, असदुद्दीन ओवैसी ने मध्य प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा, “जहां कही भी बीजेपी है वहां पर मुसलमानों के साथ भेदभाव है. मध्य प्रदेश में 11 से ज्यादा मुसलमानों के घरों को बुलडोजर से गिरा दिया गया. 4 जून को नतीजे आए उसके बाद 14 से 15 मुसलमानों की मौत मॉब लिंचिंग में हुई. इसी तरह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, वहां पर एक मुसलमान को लेकर अफवाह उड़ाई गई कि उसने गाय की कुर्बानी दी जबकि उसने बकरीद पर भैसे की कुर्बानी दी थी.”

ये भी पढ़ें: Asaduddin Owaisi on RSS: 'कोई भी सिविल सर्वेंट अगर RSS का मेंबर है तो....', मोदी सरकार के किस कदम पर भड़क गए ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात? सुप्रिया सुले के संकेतों से बढ़ी सियासी हलचल
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात? सुप्रिया सुले के संकेतों से बढ़ी सियासी हलचल
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ डोप टेस्ट, रिपोर्ट से क्या पता चला?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget