एक्सप्लोरर

महात्मा गांधी की हत्या करने वाले गोडसे की फिल्म भी होगी ब्लॉक? PM मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री बैन करने पर बोले ओवैसी

BBC Documentary: भारत में कुछ YouTube चैनलों ने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) की बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज को अपलोड किया था. इन यूट्यूब वीडियो को भी भारत ने ब्लॉक कर दिया है.

BBC Documentary Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) की बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ सरकार ने इसपर एक्शन लेते हुए इसे बैन कर दिया है तो दूसरी तरफ विपक्ष के नेताओं का इसे लेकर तंज कसना जारी है. एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूट्यूब लिंक वीडियो को ब्लॉक करने के फैसले को लेकर तीखे तैवर दिखाए हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या पीएम महात्मा गांधी की हत्या करने वाले गोडसे के बारे में आने वाली फिल्म को भी ब्लॉक कर देंगे. 

औवेसी ने कहा, "मोदी सरकार ने ब्रिटिश कानूनों के आधार पर भारत में ट्विटर और यूट्यूब पर बीबीसी सीरीज पर प्रतिबंध लगा दिया है. हम पीएम मोदी से पूछते हैं, क्या अंतरिक्ष या आसमान से किसी ने गुजरात दंगों में लोगों को मारा"? उन्होंने सवाल किया कि गोडसे पर बीजेपी की राय क्या है? अब गोडसे पर एक फिल्म बन रही है. क्या पीएम गोडसे पर बन रही फिल्म पर भी बैन लगाएंगे? उन्होंने बीजेपी को गोडसे पर बनी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की चुनौती दी. 

महुआ मोइत्रा ने भी उठाए सवाल 

उन्होंने आगे कहा, दिल्ली में G20 के पोस्टर हैं जिन पर लिखा है ‘G20 in Mother of Democracy’ और दूसरी तरफ  बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बैन लगाया जा रहा है. उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पीएम मोदी गोडसे की फिल्म पर भी प्रतिबंध लगा दें. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने कथित सेंसरशिप को लेकर सरकार की आलोचना की थी. महुआ ने कहा था कि शर्म की बात है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के बादशाह और दरबारी इतने असुरक्षित हैं. 

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री बवाल 

बीबीसी (BBC) ने 2002 के गुजरात दंगों (Gujarat Riots) के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पीएम मोदी (PM Modi) के कार्यकाल पर हमला करते हुए दो-भाग की सीरीज प्रसारित की है. इसपर भारत की ओर से नाराजगी जताने के बाद कुछ प्लेटफार्मों से हटा दिया गया है. हालांकि, इस डाक्यूमेंट्री को बीबीसी ने भारत में उपलब्ध नहीं किया था. हालांकि, कुछ YouTube चैनलों ने इसे अपलोड किया था जिन्हें ब्लॉक कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 

धीरेंद्र शास्त्री के 'सनातनी' दरबार से बॉर्डर पार मची खलबली? जानें आखिर क्यों पाक को लगी मिर्ची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget