एक्सप्लोरर

पहलगाम अटैक के बाद गुस्से में आए ओवैसी, बोले- 'इस हमले के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें...'

Asaduddin Owaisi Statement on Kashmir Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले की AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.

Asaduddin Owaisi on Pahalgam Terror Attack: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि इस हमले के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. 

ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने एक ट्वीट में कहा, "पहलगाम आतंकी हमला बेहद निंदनीय है और इसके दोषियों को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. हम पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं. मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र व पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं." उनका कहना है कि ऐसे हमलों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए. 

इस आतंकी संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है. अधिकारियों ने कहा कि यह संभव है कि आतंकवादी समूह जम्मू के किश्तवाड़ से दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग के रास्ते बैसरन तक पहुंचा हो.

पीएम मोदी ने की आतंकी हमले की निंदा

पीएम मोदी ने आतंकी हमले की निंदा की और कहा कि आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा. प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं घायल लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.

उन्होंने कहा, ‘‘इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा...उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा. आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें-

पहले रेकी की, फिर पहुंचाए हथियार, आतंकियों ने पहलगाम हमले को कैसे दिया अंजाम? सामने आया पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget