एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi On Bihar: नीतीश कुमार के इस्तीफे पर असदुद्दीन ओवैसी ने तेजस्वी से पूछा सवाल- अब कैसा लग रहा है?

Asaduddin Owaisi On tejashwi: एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भले ही नीतीश कुमार सीएम रहेंगे लेकिन राज पीएम मोदी और संघ का चलेगा.

Asaduddin Owaisi On Nitish Kumar: नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा देने के बाद एआइएमआइएम (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी तंज कसा और अपने (एआईएमआईएम) विधायकों को तोड़ने के लिए खिंचाई की. ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार केवल नाम के मुख्यमंत्री रहेंगे और सरकार पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के इशारे पर चलेगी.

दरअसल, नीतीश कुमार ने रविवार (28 जनवरी 2024) सुबह इस्तीफा दिया है जिसके बाद देर शाम शपथ ग्रहण समारोह है. ओवैसी ने इस बाबत कहा कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार को तेजस्वी और मोदी को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए. नीतीश कुमार को शर्म नहीं आती कि वहां (NDA में) जा कर बैठ गए."

'न ऐतबार है, न भरोसा'

ओवैसी ने कहा है कि उनकी (नीतीश कुमार) बात का न ऐतबार है, न भरोसा है. उन्होंने बिहार में अपने विधायकों को तोड़ने के लिए एक बार फिर राजद नेता तेजस्वी यादव पर सवाल खड़े किए. एआईएमआईएम नेता ने कहा, "तेजस्वी यादव को कैसा लग रहा है? अभी आपने (आरजेडी ने) हमारे चार एमएलए को तोड़ा था. तेजस्वी यादव की पार्टी ने धोखा दी है. नीतीश कुमार नाम के सीएम रहेंगे. आरएसएस और मोदी की सत्ता चलेगी.

तेजस्वी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "हम तो तेजस्वी यादव से पूछना चाहते हैं कि आपको नींद अच्छी आई? आपने सीमांचल की जनता को धोखा दिया. बताइए लोकसभा में क्या होगा. जो ख्वाब बिहार की जनता ने देखे थे, आपने उसे चकनाचूर कर दिया. आपने सर्वे किया था, क्या हुआ उसका?" जून 2022 में एआईएमआईएम के कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद इजहार अस्फी, जोकीहाट के शाहनवाज आलम, बायसी के रुकानुद्दीन अहमद और बहादुरगंज के अंजार नईमी आरजेडी में शामिल हो गए थे.

'जीवन भर CM बने रहने की जुगत में नीतीश'

ओवैसी ने आगे दावा किया कि नीतीश कुमार जब तक जिंदा रहेंगे तब तक मुख्यमंत्री बनने की जुगत में हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश को लगता है कि जब तक जिंदा रहूं तब  तक मुख्यमंत्री रहूं. देश के पीएम ने वादा किया था कि मैं आपको इन लोगों से बचाऊंगा. अब बिहार की जनता के साथ धोखा हुआ है. उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के साथ भी दगाबाजी का आरोप लगाते हुए कहा, "राजनीतिक धर्मनिर्पेक्षता का इस्तेमाल मुसलमानों को धोखा देने के लिए किया जाता है."

 ये भी पढ़ें:Nitish Cabinet: बिहार की NDA सरकार में नीतीश कुमार सहित 9 नाम मंत्रिमंडल में शामिल, जानिए किस पार्टी से कौन नेता बनेंगे मंत्री?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
पेपर लीक रोकने में ये बिल कितना कारगर? मंजूरी के बाद बदलेंगे ये नियम
पेपर लीक रोकने में ये बिल कितना कारगर? मंजूरी के बाद बदलेंगे ये नियम

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget