एक्सप्लोरर

Doda Terrorist Attack: डोडा आतंकी हमले को लेकर सरकार पर बरसे असदुद्दीन ओवैसी, बोले- पीएम मोदी कहते थे घर में घुसकर मारेंगे

Doda Terrorist Attack: पिछले तीन सप्ताह में डोडा जिले में आतंकियों से एनकाउंटर का ये तीसरा मामला है. सोमवार को हुए एनकाउंटर में भारतीय सेना के कैप्टन समेत पांच जवान शहीद हो गए हैं.

Asaduddin Owaisi on Doda Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के डोडा में हुए आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए हैं. इस आतंकी हमले को लेकर सरकार पर हमलावर होते हुए AIMIM प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर खरी-खरी सुनाई. ओवैसी ने कहा कि डोडा नियंत्रण रेखा यानी LoC से दूर है, तो कैसे आतंकी डोडा में घुस आए? AIMIM प्रमुख ने इसे एक संगीन मसला बताया है.

ओवैसी ने सरकार और खुफिया तंत्रों पर हमला बोलते हुए आगे कहा, '2021 के बाद से जम्मू को निशाना बनाया जा रहा है. आपका नेटवर्क क्या कर रहा है, आपके इनफॉर्मर क्या कर रहे हैं. प्रधानमंत्री कहते हैं आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद सब कुछ खत्म हो गया है. ऐसा कुछ नहीं है. यह सरकार की विफलता है.' ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे कि घर में घुस कर मारेंगे. ऐसे में अब जो हो रहा है वो सरकार की विफलता है. सरकार आतंकवाद पर काबू पाने में विफल रही है और जो डोडा में हुआ वो बहुत खतरनाक है. 

डीजीपी को दे डाली बीजेपी जॉइन करने की नसीहत

डोडा आतंकी हमले को सरकार और खुफिया तंत्र की विफलता बताते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कश्मीर डीजीपी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, 'डीजीपी को सरकार के प्रवक्ता की तरह बात नहीं करनी चाहिए अगर उन्हें इतनी ही इच्छा है तो वे बीजेपी में शामिल हो जाएं.'

तीन सप्ताह में डोडा में तीसरी बार आतंकियों से भिड़े सुरक्षाबल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ सेना की मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में कैप्टन बृजेश थापा, नायक डी राजेश, सिपाही बिजेन्द्र और सिपाही अजय शहीद हो गए. पिछले तीन सप्ताह में डोडा जिले के जंगलों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ये तीसरी बड़ी मुठभेड़ है.

राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने सोमवार देर शाम डोडा शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि कुछ देर की गोलीबारी के बाद आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन एक अधिकारी के नेतृत्व में बहादुर जवानों ने दुर्गम इलाके और घने जंगल के बावजूद उनका पीछा किया, जिसके बाद रात करीब नौ बजे जंगल में फिर से गोलीबारी हुई.

(न्यूज एजेंसी इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: स्ट्रैटेजी बदली, पैटर्न बदला... जम्मू कश्मीर में नए नाम के साथ पुराने काम करवा रहा पाकिस्तान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget