एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस को सता रहा है ओवैसी का 'डर'?

मुख्यमंत्री सिद्धारामैय्या ने ओवैसी पर यह भी आरोप लगाया, "ओवैसी जो कि खुद को मुस्लिमों का मसीहा मानते है वे दरअसल बीजेपी के एजेंट हैं, जिन्होंने यूपी और महाराष्ट्र में बीजेपी को मदद की थी. यहीं अब वे कर्नाटक में दोहरा रहे हैं.''

बेंगलुरू: कर्नाटक में चुनाव से पहले ऐसा लगता है कि कांग्रेस को असदुद्दीन ओवैसी का डर सताने लगा है. कर्नाटक कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और खुद सीएम तक ये आरोप लगा चुके हैं कि बीजेपी और एआईएमआईएम के बीच कांग्रेस को हराने के लिए सीक्रेट डील हुई है. कर्नाटक कांग्रेस के नेता यह तक कह चुके हैं कि इसे लेकर दोनों बीजेपी और ओवैसी के बीच हैदराबाद में एक गुप्त बैठक भी हुई है. उनका कहना है कि करीब 50 ऐसी सीटों पर उम्मीदवार उतरने का फैसला हुआ है जहां अल्पसंख्यक वोट ज्यादा है ताकि कांग्रेस का वोट काटा जा सके.

मुख्यमंत्री सिद्धारामैय्या और गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी का कहना है कि कांग्रेस की राह मुश्किल करने के लिए ओवैसी ने बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने की सहमति जताई है, जो कि चिंता का विषय है. मुख्यमंत्री सिद्धारामैय्या ने ओवैसी पर यह भी आरोप लगाया, "ओवैसी जो कि खुद को मुस्लिमों का मसीहा मानते है वो दरअसल बीजेपी के एजेंट हैं, जिन्होंने यूपी और महाराष्ट्र में बीजेपी को मदद की थी. यहीं अब वे कर्नाटक में दोहरा रहे हैं.''

उधर गृह मंत्री रामलिंगा रेड्डी का भी आरोप है कि कांग्रेस का वोट काटने के लिए बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है. रेड्डी ने यह भी कहा कि बीजेपी इसी मद्देनज़र पीएफआई और एसडीपीआई जैसे समुदाय से भी बात कर रही है. ताकि मुस्लिम वोटों को काटा जा सके.

बता दें कि ओवैसी का कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने का सपना नया नहीं है. ओवैसी हैदराबाद के अलावा उत्तर कर्नाटक के कई ज़िलों में अपनी पार्टी का विस्तार करने की कोशिश करते रहे हैं जो कभी निज़ाम के अधीन हुआ करते थे. जहां अधिकतर आबादी अल्पसंख्यकों की मानी जाती है. शायद इसी को देखते हुए पहले भी कई बार कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने ओवैसी को रोकने का खूब प्रयास किया है. कई बार उनकी राज्य में रैली को इज़ाज़त नहीं दी गयी.

बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस हार के डर से बौखलाई है इसलिए ऐसे आरोप लगा रही है जिसका कोई आधार नहीं. वार पलटवार के बीच एक बात साफ़ है कि अगर ओवैसी यहां चुनाव लड़ते है तो साफ़ है कि कांग्रेस की राह मुश्किल हो सकती हैं. राज्य में मुस्लिम वोटर्स की आबादी करीब 13-15 फीसदी है. ऐसे में कांग्रेस की जीत के पीछे यह वोट शेयर काफी मायने रखता है यही कारण है कि कांग्रेस को ओवैसी का डर चुनाव से पहले सताने लगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगा आम जनता पर मुसीबत?
Explained: 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़े प्रतिबंध, प्रदूषण घटेगा या बढ़ेगा आम जनता पर मुसीबत?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget