एक्सप्लोरर

नए राजनीतिक समीकरण : बिहार में असदुद्दीन ओवैसी को मिला जीतन राम मांझी का साथ

एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने 29 दिसंबर को किशनगढ़ में रैली बुलाई है. इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी मंच साझा करते नजर आएगें. मांझी के इस फैसले से कांग्रेस खफा नजर आ रही है.

नई दिल्ली: बिहार में विधानसभा चुनाव करीब साल भर दूर हैं, लेकिन वहां नए राजनीतिक समीकरण अभी से बनने लगे हैं. असदुद्दीन ओवैसी जय भीम और जय मीम के फार्मूले पर एक नया मोर्चा बनाने की तैयारी में हैं. पूर्व मुख्यमंत्री जीवन राम मांझी के साथ वे जल्द ही मंच साझा करने वाले हैं. 29 दिसंबर को किशनगंज में ओवैसी ने एक रैली बुलाई है. नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ आरजेडी और कांग्रेस महागठबंधन में शामिल मांझी ने भी इसमें जाने का एलान कर दिया है. हम पार्टी के अध्यक्ष मांझी ने तो तेजस्वी यादव को भी इस रैली में चलने को कहा है. उनके इस फैसले से कांग्रेस नाराज है.

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम बिहार में पांव पसारने की फिराक में है. हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में पार्टी ने किशनगंज की सीट जीत ली. पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए ने राज्य की 39 सीटें जीत ली थीं, सिर्फ किशनगंज की सीट बीजेपी गठबंधन नहीं जीत पाई. यहां पर एआईएमआईएम का उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहा और कांग्रेस जीतने में कामयाब रही.

महाराष्ट्र के बाद ओवैसी की नजर अब बिहार और बंगाल पर है. उन्हें लग रहा है कि इन दोनों राज्यों में पार्टी के अच्छे दिन आ सकते हैं. खास तौर से मुस्लिम बहुल इलाकों में. महाराष्ट्र में इस बार भी वे विधानसभा की दो सीटें जीतने में कामयाब रहे. पिछली बार भी यही आंकड़ा था. हैदराबाद के अलावा महाराष्ट्र के औरंगाबाद से एआईएमआईएम के लोकसभा सांसद हैं. ये मुमकिन हो पाया जय भीम, जय मीम के नारे के सहारे.

जय भीम का मतलब हुआ जय बाबा साहेब अंबेडकर. जय मीम का नारा मुस्लिम समाज के लिए है. दलित और मुस्लिम गठजोड़ के भरोसे असदुद्दीन ओवैसी बिहार में राजनैतिक जमीन तैयार कर रहे हैं. पहली सफलता जीतन राम मांझी के समर्थन से मिली है. बिहार के छह से सात जिलों में मांझी यानी मुसहरों की अच्छी खासी आबादी है.

मांझी की पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान का कहना है कि जो भी नागरिकता कानून और एनआरसी का विरोध करेगा, हम उसके साथ हैं, लेकिन महागठबंधन में रहते हुए मांझी के ओवैसी के साथ मंच पर जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं. आरजेडी को लगता है इससे आखिरकार बीजेपी के ही फायदा होगा. पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा का मानना है कि बीजेपी और ओवैसी दो धारी तलवार हैं. मैं तो मांझी जी से यही कहूंगा कि आपके ऐसा करने से बीजेपी ही मजबूत होगी. कांग्रेस भी इस फैसले से नाराज है.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र के 'दल बदलू नेता' घर वापसी की फिराक में, विजयसिंह मोहिते ने दिए संकेत यूपी: 'दंगाईयों' को जारी किए गए नोटिस, सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान करने वालों से वसूली करेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget