एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने माना मसूद अजहर वहीं है, अब उसे जेल में डाले-असदुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंक को रोकना ही होगा. साथ ही ओवैसी ने आतंकी मसूद अजहर को भी जेल में डालने को कहा है.

नई दिल्ली: AIMIM के 61वें सालगिराह के कार्यक्रम में असदुद्दीन ओवैसी ने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंक को रोकना ही होगा. साथ ही ओवैसी ने आतंकी मसूद अजहर को भी जेल में डालने को कहा है.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, '' कल विंग कमांडर अभिनंदन वापस आ गए. हिन्दुस्तानियों को इतमन्नान हुआ. एक बहादुर पायलट वापस मुल्क आ गया. मैने मुम्बई के शिवजी पार्क में भी कहा था जो हिंदुस्तान का दुश्मन है वो हमारा दुश्मन है. जो हिंदस्तान को बर्बाद करना चाहता है हम उसके दुश्मन. मुल्क के मामले में कोई कोम्प्रोमाईज़ नही किया जा सकता.''

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा, ''पाकिस्तान ने पुलवामा में हमला किया. भारत की हुकूमत ने फैसला लिया बम गिराने का हमने कहा वेलकम. मुल्क के मामले में कोई सियासी रोटी नही सेकना. जान देना कोई आसान काम नही. कल पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने बयान दिया कि मसूद अजहर वहीं है और वो बीमार है. पाकिस्तान को अब अज़हर को जेल में डालना पड़ेगा. वो ISI का कुत्ता है.''

असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा, ''तुम क्या इस्लाम का ठेका लोगे. आओ भारत के उलेमाओ से बहस कर लो तुम को बता देंगे इस्लाम मे दहशत नही है. ये तुम्हारी गन्दी सोच है.''

बीजेपी पर जमकर बोला हमला

पाकिस्तान के कब्जे से रिहा होकर लौटे विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने साफ किया कि उनके नाम पर कोई सियासत नही होना चाहिए. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कोई सियासी पार्टी सिपाहियों के कुर्बानी पर वोट नहीं मांगेगी. अगर कोई ऐसा करता है तो याद रखो तुम वो दरवाजा खोलोगे तो मैं इतना बोलूंगा की तुम्हारे कान पक जाएंगे.

असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी से पूछा कि पुलवामा हमले के लिए कौन जिम्मेदार है? कैसे आरडीएक्स पहुंचा ? इस हमले के बाद कितने मिनिस्टर ने इस्तीफा दिया. आपने चीन के राष्ट्पति को झूला झुलाया. आप की सरकार ने महबूबा मूफ्ती के साथ हुकूमत की. आप ने क्या एक्शन लिया ? कौन है जिम्मेदार इसका यह हिंदुस्तान जान ना चाहता है.

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा, 'अगर बीजेपी कह रही है मेरा बूथ सबसे मजबूत तो ओवैसी कह रहा है मेरी सरहद मजबूत तो मेरा देश मजबूत. जब सरहद होगी तभी देश रहेगा. जब नौजवानों को नौकरी मिलेगी तो बूथ मजबूत रहेगा.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, '' हम मुसलमानो और दलितों का साथ देंगे. अवाम की खिदमत करेंगे नही देखेंगे कि हिन्दू है या मुसलमान है. अल्लाह किसी को मुकाम देता है तो खिदमत के लिए. हमारा चिराग आज भी हिंदुत्व के सामने मोदी के तूफान के सामने खड़ा है. आरएसएस को शिकस्त दो फिरकापरस्ती को हराओ.हम मुल्क के खिलाफ नही मुल्क से मोहब्बत करने वाले है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget