एक्सप्लोरर

इस्लाम के पवित्र शहर मक्का पहुंचे AIMIM चीफ ओवैसी, उमरा का वीडियो आया सामने

Asaduddin Owaisi: दुनिया भर से बड़ी संख्या में मुसलमान उमरा करने सऊदी अरब की यात्रा करते हैं. भारत से हज और उमरा करने के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी ही देखी गई है.

Asaduddin Owaisi Umrah Video: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी मक्का मदीना में उमरा करने गए हुए हैं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ओवैसी एहराम बांधे नजर आते हैं. कई यूजर्स ने यह दावा किया कि ओवैसी अपने परिवार के साथ उमरा गए थे. 

उमरा करने जाते हैं लाखों तीर्थ यात्रियों

दुनिया भर से बड़ी संख्या में मुसलमान उमरा करने सऊदी अरब की यात्रा करते हैं. तीर्थ यात्रियों के लिए भारत सरकार कई तरह की सुविधाएं देती है. भारत से हज और उमरा करने के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी ही देखी गई है. पिछले साल यानी साल 2024 में 1.75 लाख से भी अधिक तीर्थयात्री मक्का पहुंचे थे.

दिल्ली के चुनाव में AIMIM की एंट्री

असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी ने दिल्ली विधानसभा में अपने उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं कई सीटों पर उन्होंने आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं की भी मुश्किलें बढ़ा दी है. एआईएमआईएम ने मुस्लिम बहुल 10 से 12 सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान किया है. मुस्तफाबाद, सीलमपुर, बाबरपुर, मटिया महल, बल्लिमारान, चांदनी चौक, ओखला, सीमापुरी, सदर बाजार और जंगपुरा सीट पर उम्मीदवार उतार सकती है. एआईएमआईएम ने दिल्ली दंगों के आरोपियों को चुनावी मैदान में उतारा है.

ओवैसी ने लोकसभा में हज का मुद्दा उठाया था

एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने इससे पहले लोकसभा में हज कमेटी के अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. उन्होंने हज यात्रियों के अधिकारों और उनके पैसे की सुरक्षा के लिए जांच का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा था, "स्थायी सीईओ नहीं होने की वजह से हज कमिटी के अधिकारी हज यात्रियों से पैसे लेते हैं, जिसका प्रावधान नहीं है."

बीते दिनों एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी वैचारिक रूप से एक ही हैं और आरएसएस दोनों पार्टियों को मदद करता है. उन्होंने कहा कि आरएसएस ने ही बीजेपी और आप को बनाया है.

ये भी पढ़ें : 'चीन और पाकिस्तान को देखें, हथियार-टेक्नोलॉजी हर जगह दोनों तेजी से...', हथियारों की कमी और टेक्नोलॉजी पर क्या बोले वायुसेना चीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 लगभग तय
नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 लगभग तय
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget